फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmer protest delhi jaipur highway

तपती धूप में भी कम नहीं हो रहे किसानों के हौंसले

Sun, 14 Mar 2021 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Farmer protest delhi jaipur highway
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों का आंदोलन रविवार को 92वें दिन भी जारी रहा। पहले जहां किसानों ने बारिश और ठंड का सामना किया। अब किसानों के सामने तेज धूप मुसीबत बन रही है। हालांकि किसानों का हौसला कम होने की बजाए बढ़ ही रहा है। किसानों ने गर्मी से बचने के लिए कई तरह के इंतजाम किए हैं। ठहरने के लिए छप्पर की तरह झोपड़ी बनाई जा रही है तो गर्मी से बचने के लिए कूलर भी लगाए जा रहे हैं। कुछ पक्के मकान भी बन गए हैं। वहीं रविवार को राजस्थान के अलवर व दौसा जिले से किसानों का एक जत्था धरनास्थल पर पहुंचा।
विज्ञापन

बता दें कि कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए 13 दिसंबर को दिल्ली कूच कर रहे राजस्थान के किसानों को हरियाणा पुलिस ने हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर रोक दिया था। इसके बाद से किसानों ने यहीं पर धरना शुरू कर दिया। किसानों को समर्थन देने के लिए रोजाना यहां किसान पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कानून रद्द कराने के बाद ही लौटेंगे किसान : वक्ता
आमसभा में किसान नेताओं ने कहा कि पिछले साल 6 जून को केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों के लिए लाए अध्यादेशों के साथ ही शुरू हुआ किसानों का ऐतिहासिक आंदोलन आज दिल्ली के चारों ओर चल रहा है। किसानों का आंदोलन शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से सफलतापूर्वक गुजरता हुआ एक राष्ट्रव्यापी जनांदोलन बन चुका है। इसीलिए केन्द्र सरकार इस आंदोलन को अपने सामने एक राजनीतिक चुनौती की तरह मानते हुए इस आंदोलन पर राजनीतिक हमले कर रही है। जबकि किसानों के संगठनों ने बार-बार यह स्पष्ट किया है कि उनका आंदोलन पूरी तरह से गैर राजनीतिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अमराराम, राजवीर सिंह, बलवीर छिल्लर, सुभाष पकडिये, फूल सिंह बेरला, कुलदीप, चांद कंवर, पेमाराम, भूप सिंह बारहठ, रामरतन किसान, राजाराम मील, जवाहर लाल सोनी, मोहन नेता, सुरेंद्र भद्रकाली, राधेश्याम शुक्लावास व रामकिशन महलावत आदि ने धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed