फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmer leader Rakesh Tikait met the family of martyr Siddharth Yadav

Rewari News: किसान नेता राकेश टिकैत ने बलिदानी सिद्धार्थ यादव के परिवार से की मुलाकात

Tue, 08 Apr 2025 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmer leader Rakesh Tikait met the family of martyr Siddharth Yadav
नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के निधन पर शोक जताते हुए। स्रोत : डीप
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत गांव भालखी में बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के परिवार से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और बलिदानी को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित किए। राकेश टिकैत ने यादव परिवार की सैन्य सेवा को याद किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ के पिता सुशील यादव भी वायुसेना में सेवारत थे। इस परिवार की चार पीढ़ियां देश की सेना में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। टिकैत ने कहा कि देश इस परिवार के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। उनका बलिदान हमेशा अमर रहेगा। साथ ही कहा कि परिवार की वह हर संभव मदद करेंगे। गौरतलब है कि बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव का जगुआर विमान गुजरात के जामनगर में प्रैक्टिस मिशन के दौरान उड़ान भरने के बाद सिटी के करीब 12 किलोमीटर दूर सुवरदा गांव के मैदान में क्रैश हो गया था। प्लेन में सिद्धार्थ के साथ मनोज कुमार भी साथ थे, जिन्हें हादसे के साथ ही सिद्धार्थ ने पहले ही बाहर करवा दिया और खुद आबादी से दूर ले गए और क्रैश हुए विमान में वीर गति को प्राप्त हुए।
विज्ञापन

नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने जताया शोक
नारनौल के तीसरी बार विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने बलिदानी लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के सेक्टर-18 स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि भारत मां के महान सपूत सिद्धार्थ यादव के बलिदान पर हम सबको गर्व है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में केंद्र व प्रदेश सरकार बलिदानी सिद्धार्थ यादव के परिवार के साथ खड़ी है।

नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के निधन पर शोक जताते हुए। स्रोत : डीप

नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के निधन पर शोक जताते हुए। स्रोत : डीप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed