{"_id":"67a7a0f75f33346f8b02e581","slug":"family-went-to-wedding-jewelery-and-bike-stolen-rewari-news-c-198-1-fth1001-215012-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शादी में गया था परिवार, आभूषण और बाइक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शादी में गया था परिवार, आभूषण और बाइक चोरी
Sat, 08 Feb 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शिव कॉलोनी में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण, बाइक और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के समय परिवार के लोग शादी में गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
परिवार के लोग शादी से लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को दी शिकायत में शिव कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने परिवार सहित मकान में ताला लगाकर एक शादी समारोह में गए हुए थे। अगले दिन सुबह शादी से वापस घर आकर देखा कि मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी से एक सोने की चेन, चांदी की एक जोड़ी पाजेब, सोने का मंगलसूत्र, सोने का एक जोड़ी टॉप्स, चांदी की एक अंगूठी, एक मोटरसाइकिल सहित 1100 रुपये नकदी गायब थी। पीड़ित के मुताबिक मकान से चोरी हुए आभूषण की कीमत डेढ़ लाख रुपये है। कानोड गेट चौकी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।