फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Family identity card will get benefits of government schemes: Kundu

परिवार पहचान पत्र से मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ : कुंडू

Thu, 14 Oct 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Family identity card will get benefits of government schemes: Kundu
रेवाड़ी के लघु सचिवालय स्थित मीटिंग हॉल में अधिकारियों को संबोधित करते एसीएस वीएस कुंडू। संवाद - फोटो : Rewari
सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं रेवाड़ी के प्रशासनिक सचिव वीएस कुंडू ने कहा कि जिले के अधिक से अधिक लोगों को परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित किया जाए। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ परिवार पहचान पत्र से ही मिलेगा। उन्होंने यह बात वीरवार को लघु सचिवालय स्थित मीटिंग हॉल में सरल, परिवार पहचान पत्र, ई ऑफिस, पीसी-पीएनडीटी एक्ट व जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से कही।
विज्ञापन

कुंडू ने अंत्योदय सरल पोर्टल पर नागरिकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए रेवाड़ी जिला की प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि रेवाड़ी जिला अंत्योदय सरल पोर्टल पर जिलेवार स्कोर में राज्य स्तर पर पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय को लेकर रेवाड़ी की राज्य में चर्चा बनी हुई है। टीम वर्क से इस प्रदर्शन को ओर भी बेहतर किया जा सकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को रेवाड़ी जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, जिनमें कोसली सब डिपो व वर्कशॉप, रेवाड़ी शहर का बाईपास, सैनिक स्कूल, एम्स, जिले जेल आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नए बस स्टैंड व लघु सचिवालय विस्तार आदि को लेकर प्रशासनिक कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत जारी कार्यवाही की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लिंगानुपात में सुधार के लिए अपना नेटवर्क तेज करें और संदिग्धों पर अधिक से अधिक रेड की जाए। उन्होंने कहा कि ई ऑफिस को लेकर सभी विभागाध्यक्ष गंभीरता से कार्य करें। सभी विभागों में ई-ऑफिस पर काम जल्द से जल्द आरंभ होना चाहिए। इस अवसर पर एडीसी आशिमा सांगवान, एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वीएस मलिक, डीएफओ सुंदर सांभरिया, डीईओ राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed