{"_id":"5d34afe48ebc3e6d206de054","slug":"fairy-tale-rewari-news-rtk5063309196","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव पुराण कथा का शुभारंभ, 321 कलशों के साथ निकाली यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव पुराण कथा का शुभारंभ, 321 कलशों के साथ निकाली यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री शिव महापुराण युवा समिति द्वारा रविवार को शिवपुराण कथा का शुभारंभ नई अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर में मधुसूदन शर्मा, मुकेश शर्मा,गिरीश अग्रवाल ने सहपत्निक पूजा-अर्चना के उपरांत कलश यात्रा के द्वारा किया। रविवार सुबह 8 बजे नई अनाजमंडी स्थित शिव मंदीर से 321 कलश यात्रा को प्रदीप गुप्ता, प्रवीण डाटा, अतुल रुस्तगी, मुकेश शर्मा, परमानंद शर्मा ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर मंदिर परिसर से बारा पत्थर स्थित भूतेश्वर मंदिर के लिए रवाना किया।
कलश यात्रा में भारी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर बैंड बाजें के साथ नाच-गाकर यात्रा को पूर्ण किया।
समिति के सदस्य लोकेश गोयल एडवोकेट ने बताया कि भाड़ावास रोड पर बारा पत्थर स्थित महाकाली मंदिर प्रांगण में 21 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन कलश यात्रा के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि श्रीशिव महापुराण कथा का आयोजन 21 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त को हवन व भंडारे के साथ समापन किया जाएगा। श्री शिव महापुराण कथा में गिरिश अग्रवाल द्वारा कथा का प्रवचन किया जाएगा। उन्होने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा प्रवचन प्रतिदिन प्रात: 6 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा। भक्तजनों से आह्वान किया कि सावन के महीने में श्री भोलेनाथ की इस अमृतमयी कथा में ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पहुंचकर पुण्य के भागी बने। इस अवसर पर राजीव अग्रवाल, हेमंत गुप्ता, लोकेश गोयल एडवाकेट, राहुल डाटा, मुकेश भारद्वाज, अरूण कुमार, प्रवीण शर्मा, दुलीचंद सैनी, सीताराम गुप्ता ,पूरन गुप्ता ,ऋषि अग्रवाल, नितेश अग्रवाल व संदीप गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।