{"_id":"6afdf43a52ef6a65900a2de5","slug":"extended-the-deadline-for-the-special-in-depth-review-rewari-news-c-198-1-rew1001-248875-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विशेष गहन पुनरीक्षण की समय सीमा बढ़ाई, अब 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी फाइनल मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विशेष गहन पुनरीक्षण की समय सीमा बढ़ाई, अब 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी फाइनल मतदाता सूची
Thu, 19 Nov 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में संशोधन करते हुए इसकी समय सीमा बढ़ा दी है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 दिसंबर को किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एसआईआर के संशोधित कार्यक्रम के तहत दावे एवं आपत्तियों से संबंधित नोटिस चरण तथा उनके निस्तारण की अवधि बढ़ाकर 15 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची अब 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी। इस संशोधन के बाद हरियाणा सहित जिला में एसआईआर की प्रक्रिया के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित नई समय-सारणी के अनुसार कार्य करना होगा।