{"_id":"628a7e6339cf73479b518c47","slug":"expressed-anger-over-breaking-the-platform-the-former-minister-condemned-rewari-news-rtk6474249116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतूबरा तोड़ने पर लोगों ने जताया विरोध, पूर्व मंत्री ने की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतूबरा तोड़ने पर लोगों ने जताया विरोध, पूर्व मंत्री ने की निंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल। शहर के होली चौक पर रविवार को महिलाओं ने चबूतरा तोड़ने को लेकर विरोध दर्ज कराया। उधर इस घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्वमंत्री डॉ. एमएल रंगा मौके पर गए और संबंधित परिवारों से मिले। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों के मकानों को अवैध अतिक्रमण के नाम पर तोड़ना गलत है। गलत का पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में अपनी पार्टी के लोगों को बचाया जा रहा है। जबकि दूसरे लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
इस मौके पर रजनी, सुनीता और भतेरी ने पूर्व मंत्री को बताया कि जानबूझकर उनके चबूतरे तोड़े गए हैं। नगर पालिका की इस कार्रवाई की वजह से शौचालयों के पाइप टूट गए हैं। लाखों का नुकसान हुआ है। मल सड़कों पर आने लगा है, जिससे लोग परेशान हैं। सड़क पर गंदा पानी भरा है। महिलाओं ने कहा कि वह इंसाफ की गुहार लगाएंगी और अगर इनकी बात नहीं सुनी गई तो चुनाव का बहिष्कार करेंगे। उधर सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल से मिलने के बाद उन्होंने नप अधिकारियों को तोड़फोड़ बंद करने के निर्देश दिए। शर्मिला और मीना ने कहा कि उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। चारों ओर बदबू फैल गई है। इस मौके पर महेंद्र, मनोज, रामकला, उषा, पूजा, सुषमा आदि मौजूद रहीं।