फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Explained the symptoms, prevention and treatment of TB

Rewari News: टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में बताया

Tue, 11 Mar 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 11 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Explained the symptoms, prevention and treatment of TB
फोटो : 06गांव सुठाना में लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी देते आयुष
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। टीबी उन्मूलन अभियान के तहत गांव सुठाना में आयुष विभाग की तरफ से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में बताया गया।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एएमओ डॉ. सुमित कुमारी व औषधालय के अन्य कर्मचारियों ने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से बताया। जिला प्रशासन की तरफ से एक जागरूकता वैन भी चलाई गई है, जिसका मकसद गांव-गांव जाकर टीबी के बारे में लोगों को अधिक-से-अधिक जागरूक करना तथा टीबी ग्रस्त मरीजों के इलाज के बारे में उचित सलाह देना है। वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी के साथ विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। टीबी रोगियों की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तत्वावधान में निक्षय पोषण योजना शुरू की गई है। केंद्र व प्रदेश सरकार इस बीमारी से पीड़ित लोगों को निशुल्क निदान, दवाईयां और अन्य कई प्रकार की सहायता प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed