फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Explain the physical, mental and spiritual benefits of Surya Namaskar.

Rewari News: सूर्य नमस्कार के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों के बारे में बताया

Tue, 10 Feb 2026 06:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Feb 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Explain the physical, mental and spiritual benefits of Surya Namaskar.
रेवाड़ी। पतंजलि योग समिति की ओर से सूर्य नमस्कार अभियान के अंतर्गत एक विशेष योग कार्यक्रम में योग के लाभ बताए गए। जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 12 फरवरी तक चल रहे हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य एवं वरिष्ठ योग शिक्षक कैप्टन राजेंद्र सिंह ने गोकलगढ़ पहुंचकर विद्यार्थियों व स्टाफ को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। इस दौरान उन्होंने सूर्य नमस्कार के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने योग व प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पतंजलि परिवार के पदाधिकारी घर-घर तक सूर्य नमस्कार को पहुंचाने के उद्देश्य से निरंतर अभियान चला रहे हैं। विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य योग शिक्षक कैप्टन राजेंद्र सिंह ने बताया कि सूर्य नमस्कार 12 योग आसनों का एक संपूर्ण समूह है, जो शरीर और मन दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी है। नियमित अभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से संतुलित और ऊर्जावान रहता है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य निर्मला देवी ने पतंजलि योग समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed