फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Expansion of JJP's youth district organization

Rewari News: जजपा के युवा जिला संगठन का विस्तार

Tue, 02 Jan 2024 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Jan 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Expansion of JJP's youth district organization
फोटो: 21रेवाड़ी। संदीप श्योराण, युवा जिलाध्यक्ष, जजपा
रेवाड़ी। जननायक जनता पार्टी ने युवा जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। जेजेपी के युवा जिला अध्यक्ष संदीप श्योराण ने यह विस्तार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला, युवा प्रदेश प्रभारी सुनील राणा, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सांगवान एवं जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह से सलाह करने के बाद कार्यकारिणी की घोषणा की है।
विज्ञापन


पार्टी के जिला प्रवक्ता अमन जून ने बताया कि नरेश माजरा को पार्टी का जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार आजाद पटेल, मंजीत पंच, वेद प्रकाश, नीरज यादव, संजीव, देव यादव, प्रदीप, जसवंत, विकास, मनोज को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रधान महासचिव हिम्मत सिंह को बनाया गया है। इसी प्रकार शुभम, जतिन कुमार, पंकज, भूपेंद्र, प्रवीन यादव, प्रदीप, प्रदीप कुमार, यतीन, अक्षय, रोहित को जिला महासचिव बनाया गया है। जबकि जगदीश, संजय, उमेश, दर्शन, कोशल, जितेन्द्र उर्फ मोनू, कपिल लिखेरा एवं नरेश कुमार जिला सचिव बनाया गया है। वही विकास भारद्वाज को संगठन सचिव एवं राजेश अग्रवाल को जिला प्रचार सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


युवा जिला प्रधान संदीप श्योराण ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं से सलाह करके संगठन में कर्मठ एवं जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन सबकी नियुक्ति से पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत हुई है। यह सभी पार्टीहित में काम करेंगे और पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed