फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Example of hope: Youth achieving success by studying in e-library

उम्मीद की मिसाल : ई-लाइब्रेरी में अध्ययन कर मुकाम हासिल कर रहे युवा

Fri, 27 Dec 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 27 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Example of hope: Youth achieving success by studying in e-library
फोटो : 01ई-लाईब्रेरी में पढ़ाई करते गांव के युवा। स्रोत : ग्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नांगलमूंदी। गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर युवा मुकाम हासिल कर सकें, इसके लिए गांव पहाड़ी निवासी आईआईटीयन एलुमनाई एसोसिएशन दिल्ली के सचिव व ओएनजीसी में कार्यरत विनोद कुमार यादव ने सात गांवों को गोद लेकर वहां ई-लाइब्रेरी खोली है। इनमें अध्ययन कर युवा मुकाम हासिल कर रहे हैं।
विनोद कुमार यादव ने विकास की गाथा व उन्नत अभियान के तहत गांव कुंड, स्वराज माजरा, पैदयावस, डूंगरवास, मसानी, हांसाका, बगथला को गोद लिया है। इन गांवों में उन्होंने ई-लाईब्रेरी की स्थापना की है। स्वच्छता के लिए भी लोगों को प्रेरित किया है। इससे इन गांवों व आसपास के गांवों के कई युवाओं को न सिर्फ स्व-रोजगार मिला है बल्कि ई-लाइब्रेरी में अध्ययन कर कई युवा सरकारी व निजी क्षेत्र में नौकरी हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन




प्रदेश सरकार ने अपने उन्नत भारत अभियान को सफल बनाने के लिए पहाड़ी निवासी आईआईटीयन विनोद कुमार यादव को विभिन्न गांवों के समग्र विकास के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नियुक्तपत्र देकर अधिक से अधिक गांवों को गोद लेने का आह्वान करते हुए इनके कार्य की भरपूर प्रशंसा भी की थी। विनोद बताते हैं कि इससे उनका मनोबल काफी बढ़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नत भारत विकास अभियान का ये है उद्देश्य
विनोद कुमार यादव ने बताया कि उन्नत भारत विकास अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव का समग्र विकास करना है। अभियान के तहत गांव में ई-लाईब्रेरी की स्थापना करना, पर्यावरण संरक्षण करना, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित करना है। उन्होंने बताया कि जिले के सात गांवों को गोद लेकर एसोसिएशन उन्नत अभियान के तहत प्रेरणादायक कार्य कर रहा है। इससे युवाओं को काफी लाभ मिल रहा है। साथ ही युवाओं को गांव में ही रहकर पढ़ने का अवसर मिल रहा है। युवाओं को शहर में जाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।

उन्होंने बताया कि गांवों में उचित माहौल नहीं मिलने से कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मुकाम हासिल करने में कठिनाई होती है। इसे ध्यान में रखकर गांवों में विद्यार्थियों के लिए ई-लाईब्रेरी की स्थापना करने का अभियान चलाया है। ई-लाईब्रेरी में उच्च स्तर की हजारों पुस्तकें उपलब्ध करवाकर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed