फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Examine the leaked papers again

लीक हुए पेपरों की परीक्षा फिर से कराई जाए

Fri, 17 Dec 2021 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Examine the leaked papers again
रेवाड़ी। पेपर लीक मामले में वीरवार को बड़ी संख्या में छात्र लघु सचिवालय पहुंच कर सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा दोबारा कराने की मांग उठाई। साथ ही मामले की जांच कराने और दोषियों को सजा देने की भी मांग की है।
विज्ञापन

छात्रों का कहना था कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित की जा रही 10वीं और 12वीं की टर्म एक की परीक्षाएं शुरू से ही नकल को लेकर विवादों में चल रही है। जहां कुछ स्कूल संचालकों की ओर से परीक्षा को लेकर बनाए गए सेल्फ सेंटरों में उसी स्कूल का स्टाफ लगाने को लेकर विरोध किया जा रहा है, वहीं गत मंगलवार को लीक हुए 12वीं कक्षा के रसायन विज्ञान के पेपर को लेकर सीबीएसई अधिकारियों को शिकायत मिलने के बावजूद संबंधित परीक्षा केंद्र पर कार्यवाही नहीं होने पर विद्यार्थियों में रोष है। वीरवार को भारतीय स्कूल नांगल मूंदी और सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल भाड़ावास रोड के विद्यार्थी स्टाफ के साथ लघु सचिवालय पहुंचे। सीटीएम रोहित कुमार को ज्ञापन सौंपकर पेपर लीक मामले में कार्रवाई करने और परीक्षाएं पुन: कराने की मांग की है।
विज्ञापन

छात्रों का कहना था कि जिले में सीबीएसई की परीक्षाओं में शुरुआत से ही नकल कराने के आरोप लगते रहे हैं। मंगलवार को 12वीं कक्षा का रसायन विज्ञान का पेपर उसके उत्तर सहित लीक हो गया था। इससे पूर्व 10 दिसंबर को भौतिक विज्ञान की परीक्षा में विद्यार्थियों के पास से प्रश्नों की उत्तर कुंजी पकड़ी गई थी, जबकि मंगलवार को बोर्ड के पास पेपर लीक होने तथा विद्यार्थियों के पास आंसर की मिलने की शिकायत पहुंचने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। अगर बोर्ड की तरफ से सभी पेपरों की गहनता से जांच की जाए तो अन्य पेपरों में भी ऐसी गड़बड़ी मिल सकती है। इस मौके पर दीपक यादव, योगेश कुमार, अनूप यादव, संदीप कुमार, राजेश कुमार, ब्रह्मप्रकाश, कृष्ण कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed