{"_id":"643edd04ee0bb0f26e080276","slug":"examination-for-admission-in-jnv-class-6-will-be-held-on-29-april-rewari-news-c-17-1-126841-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जेएनवी कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 29 अप्रैल को होगी परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जेएनवी कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 29 अप्रैल को होगी परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी
Tue, 18 Apr 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। डीसी एवं अध्यक्ष जवाहर नवोदय विद्यालय समिति मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। जिन विद्यार्थियों ने कक्षा 6 में प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन किया था उनके प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी कर दिए गए हैं। जेएनवी नैचाना के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 29 अप्रैल को होने वाली परीक्षा में स्कूल के प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक से सत्यापित प्रवेश पत्र ही मान्य होगा। परीक्षा के लिए पहले से ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक से एडमिट कार्ड सत्यापित करवाना होगा। विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र नजदीकी सीएससी सेंटर या नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट नवोदय.जीओवी.इन या सीबीएसईआईटीएमएस.जीओवी.इन/एनवीएस/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी, परीक्षार्थियों को 10:30 बजे संबंधित परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्टिंग करनी होगी।