{"_id":"63f909cc85d4eabbd60726b5","slug":"ex-soldier-hanged-himself-dead-body-found-hanging-rewari-news-c-17-1-76882-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चिरहाड़ा में पूर्व सैनिक ने फंदा लगा की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चिरहाड़ा में पूर्व सैनिक ने फंदा लगा की आत्महत्या
Sat, 25 Feb 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
बावल । गांव चिरहाड़ा में वीरवार की रात एक पूर्व सैनिक ने अपने प्लाॅट में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह प्लाॅट में शव लटका देख कर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक मानिसक रूप से बीमार था। कसौला थाना पुलिस मामले सामान्य कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार गांव चिरहाड़ा निवासी करीब 60 वर्षीय सुभाष सेना से सेवानिवृत्त थे। वीरवार की रात सुभाष ने अपने प्लाट में टीनशेड में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजन शुक्रवार की सुबह प्लाॅट में पहुंचे तो उनका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि सुभाष मानसिक रूप से बीमार था। वह पहले भी कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुके थे। इसके अतिरिक्त कुछ दिन पहले घर से लापता भी हो गए थे और करीब 15 दिन बाद वापस लौटे थे। दिल्ली बेस अस्पताल से उनका उपचार चल रहा था। कुछ दिन पहले परिवार के एक युवक की शादी भी संपन्न हुई थी। पूर्व सैनिक की मौत से शादी की खुशियां भी मातम में बदल गईं।