{"_id":"66a41be05a468e75be0b1994","slug":"every-section-of-the-society-is-troubled-by-the-government-satyavan-rewari-news-c-198-1-rew1001-207344-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार से समाज का हर तबका परेशान : सत्यवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार से समाज का हर तबका परेशान : सत्यवान
Sat, 27 Jul 2024 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 27 Jul 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 09रेवाड़ी। मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपते एसयूसीआई कम्युनिस्ट। स्रोत : एसयूसीआई
रेवाड़ी। एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने किया। मुख्यमंत्री को 18 सूत्रीय मांग पत्र ज्ञापन प्रेषित किया।
सत्यवान ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि सरकार की जन विरोधी, कर्मचारी विरोधी, श्रमिक विरोधी नीतियों के कारण समाज का हर तबका परेशान है। वह आंदोलन करने को मजबूर है। किसान, मजदूर कर्ज के बोझ से दब रहे हैं। महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी विकराल रूप ले चुकी है। अग्निवीर योजना ने युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया है।
जिला कमेटी सदस्य और किसान नेता कॉमरेड रामकुमार ने कहा कि सरकार द्वारा एमएसपी की गारंटी का कानून न बनाकर यह सिद्ध कर दिया है कि उसे किसानों की कोई चिंता नहीं है। बिजली बिल आम परिवारों से बिजली गुल करने का बिल है, उसे वापस लिया जाना जरूरी था, लेकिन आंदोलन के बावजूद भी सरकार वापस नही ले रही है। किसान नेता राकेश ने असदपुर से खतावली तक अधूरा पड़ी सड़क का निर्माण किया जाए। रोझपुर नहर में पानी की भी मांग उठाई गई। अमरसिंह राजपुरा, रामफल भाकली, करतार सिंह, संदीप, निरंजन संतोष ने भी अपनी बात रखी।