फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Every scheme of the government will reach the eligible person through PPP: SDM

पीपीपी के माध्यम से सरकार की हर योजना पहुंचेंगी पात्र व्यक्ति तक : एसडीएम

Sun, 31 Oct 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Every scheme of the government will reach the eligible person through PPP: SDM
एसडीएम होशियार सिंह ने कहा कि परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के माध्यम से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है। सभी को परिवार पहचान पत्र बनवाना चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने परिवार पहचान पत्र में सही जानकारी भरें ताकि समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत हरियाणा के प्रत्येक परिवार को 14 अंकों का विशिष्ट पहचान पत्र प्रदान किया जा रहा है। होशियार सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा पेंशन प्राप्त करने वाले सभी लाभपात्रों के लिए परिवार पहचान पत्र आवश्यक कर दिया गया है। वे पेंशन के लिए तभी आवेदन कर सकते हैं जब उनका परिवार पहचान पत्र बना होगा। इसलिए सभी पेंशन का आवेदन करने से पहले अपने क्षेत्र के नजदीकी सीएससी सेंटर व अटल सेवा केंद्र में जाकर परिवार पहचान पत्र बनवाएं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जन कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा, निराश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता, दिव्यांग पेंशन, लाडली सुरक्षा भत्ता, बोना भत्ता, मंदबुद्धि बच्चों को वित्तीय सहायता इत्यादि शामिल है। जो लाभपात्र उपरोक्त पेंशन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, वह सभी लाभपात्र अपने नजदीकी सीएससी सेंटर व अटल सेवा केंद्र में जाकर परिवार पहचान पत्र बनवाकर निरंतर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed