फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Every House will got Conection in Jal Jiwan Mission

हर घर में नल से जल पहुंचाना जल जीवन मिशन का उद्देश्य

Thu, 12 Mar 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Every House will got Conection in Jal Jiwan Mission
एसडीएम कुशल कटारिया। - फोटो : Rewari
कोसली के एसडीएम कुशल कटारिया ने जल को जीवन के लिए अति आवश्यक बताते हुए आमजन से जल संरक्षण का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में रसोई तक नल से जल पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा जल जीवन मिशन की शुरुआत की गई है। इसके तहत गांवों में सर्वे कराने उपरांत पेयजल कनेक्शन प्रदान किया जाता है। अब तक इस योजना के तहत 24 हजार से ज्यादा कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पानी प्रकृति की अनमोल देन है और इसका कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में हर व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वे पानी के महत्व को समझें और इसका सदुपयोग करें। कटारिया ने कहा कि पानी को व्यर्थ में नहीं बहने देना चाहिए। चूंकि पानी को सेनिटेशन, फिल्टरेशन व क्लोरीनेशन विधियों से स्वच्छ बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इन विधियों से पानी को स्वच्छ बनाने पर काफी खर्च करना पड़ता है। जल जीवन मिशन के साथ-साथ पानी के संरक्षण पर बल देते हुए कटारिया ने कहा कि सभी के सहयोग से ही पानी को व्यर्थ बहने से बचाया जाता है। उन्होंने कहा कि पानी मनुष्य के अलावा सभी जीवों के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा पानी की आवश्यकता से अधिक प्रयोग करने के साथ-साथ दुरुपयोग करने से दूसरे लोगों तक पानी पहुंचाने में कठिनाई होती है। उन्होंने सभी को मानवता के प्रति अपना फर्ज निभाने के कर्तव्य का अनुपालन करने के लिए प्रेरित किया है, ताकि पीने का पानी सभी को उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

दूसरी ओर जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के एसडीई जय कुमार ने बताया कि कोसली डिविजन में नहरी परियोजनाओं पर आधारित 45 वाटर वर्कर्स, ट्यूबवेल परियोजना पर आधारित 2 जलघरों के माध्यम से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed