फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Even rain could not stop the public meeting and candle march

Rewari News: बारिश भी नहीं रोक पाई जनसभा व कैंडल मार्च

Fri, 01 Aug 2025 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Even rain could not stop the public meeting and candle march
भगवानपुर गांव में 200 बेड का अस्पताल बनाने की मांग पर जनसभा व कैंडल मार्च करते ग्रामीण। स्रोत :
रेवाड़ी। भगवानपुर गांव में 200 बेड का अस्पताल बनाने की मांग पर बारिश के बावजूद जनसभा व कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी रामगढ़ भगवानपुर के साथ एकजुटता व भाईचारा प्रकट करने और गांव-गांव में जनचेतना फैलाने के क्रम में यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामवासियों ने संघर्ष कमेटी को हाथ उठाकर तन-मन-धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया। गांव बुडानी में कैंडल मार्च व जनसभा में महिलाओं समेत बुजुर्गों व नौजवानों ने हिस्सा लिया। गांव में कृष्ण कुमार के प्लाॅट में जनसभा के बाद बाबा भैया चौक तक कैंडल मार्च निकाला। गांव की सरपंच उषा देवी ने कैंडल प्रज्ज्वलित की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भगवानपुर गांव में 200 बेड का अस्पताल बनाने का वादा करके शहर के जलघर के लिए 10 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री करवा ली और बाद में अपने वादे से पीछे हट गए जबकि गांव ने अस्पताल हेतु 8 एकड़ जमीन फ्री में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से कोई कीमत नहीं ली। साइट निरीक्षण कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक यह साइट सबसे बढ़िया है। फिर भी भगवानपुर की फाइल को दबा दिया गया। भगवानपुर ग्राम पंचायत की मांग एकदम न्यायोचित है। इसलिए राव इंद्रजीत सिंह को अपना वादा निभाना चाहिए।
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मांग की है कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाते हुए तुरंत संज्ञान लें। आंदोलन को मजबूत करने के लिए गांव कमेटी का गठन भी किया गया।

ग्रामीणों ने आश्वासन दिया कि जब तक अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है तब तक संघर्ष कमेटी को पूरा समर्थन व सहयोग करेंगे। ग्राम वासियों ने 12600 रुपये का सहयोग संघर्ष समिति रामगढ़ भगवानपुर को किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed