{"_id":"67ec3efae3a51c665c04646b","slug":"even-after-the-order-hoardings-were-not-removed-nor-encroachment-rewari-news-c-198-1-rew1001-217317-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आदेश के बाद भी होर्डिंग्स हटे न अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आदेश के बाद भी होर्डिंग्स हटे न अतिक्रमण
Wed, 02 Apr 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। तमाम प्रयासों के बाद भी शहर अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पाया है। पिछले दिनों डीएमसी राहुल मोदी ने अवैध होर्डिंग्स और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। ऐसा नहीं करने पर संबंधित व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी। स्थिति यह है कि अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या पैदा हो रही है।
नगर परिषद की ओर से सर्कुलर रोड को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ ही अवैध होर्डिंग व बैनर हटाने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद भी शहर अतिक्रमण मुक्त और सुंदर नहीं बन पा रहा है। डीएमसी की चेतावनी के बाद भी लोग अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग और बैनर नहीं हटा रहे हैं। नगर परिषद की टीम कार्रवाई करके चली जाती है लेकिन कुछ दिनों फिर पहले जैसी स्थिति हो जाती है।
नगर परिषद की टीम अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों पर शिकंजा कस रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। विधायक लक्ष्मण सिंह मानते हैं कि शहर में अतिक्रमण की समस्या गंभीर है। उन्होंने व्यापारियों के साथ बैठक कर अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कसने की बात कही थी। लोगों का कहना है कि अगर पार्किंग की व्यवस्था हो जाए तो काफी हद तक जाम से मुक्ति मिल जाएगी। नगर परिषद पार्किंग की व्यवस्था करने के प्रयास में है।
विज्ञापन
नवंबर 2024 को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने विधानसभा में जानकारी दी थी कि जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर लगे स्टीकर, पोस्टर और अन्य विज्ञापन सामग्री को हटाने के लिए बड़ा अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद समय समय पर कार्रवाई तो हुई लेकिन समस्या स्थायी रूप से दूर नहीं हुई। शहर में आम लोगों के लिए पार्किंग नहीं है लेकिन निजी ट्रांसपोर्टर ब्रास मार्केट, नई अनाज मंडी रोड और अनाज मंडी में बसें खड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन शुल्क वसूलने में नगर परिषद नाकाम
नगर परिषद विज्ञापन शुल्क की अपेक्षित वसूली करने में नाकाम रही है। हर साल स्थिति एक जैसी ही है। नगर परिषद ने 2022-2023 में विज्ञापन शुल्क के नाम पर 50 लाख का बजट बनाया गया था, जिसमें अपेक्षित आय नहीं हुई थी। 2023-2024 में एक करोड़ रुपये का बजट बनाया था, जिसमें 34 लाख रुपये इनकम हुई। 2024-2025 में 1.50 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया था, 40 लाख रुपये इनकम हुई है।
अब नगर परिषद बना रही बड़ी कार्रवाई की योजना
शहर में अतिक्रमण और जगह-जगह पर अवैध होर्डिंग्स लगाने का सिलसिला वर्षों से चला आ रहा है। नगर परिषद इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर सकी। डीएमसी राहुल मोदी ने अतिक्रमण करने वाले और अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों पर कार्रवाई करने की योजना बनानी शुरू कर दी है। जल्द ही बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।
वर्जन
नगर परिषद की टीम अतिक्रमण करने वालों और अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। प्रतिदिन एक क्षेत्र में कार्रवाई की जाती है। दिल्ली रोड से अवैध होर्डिंग हटाए गए हैं। सर्कुलर रोड पर जगह-जगह वाहन खड़े मिलते हैं। यहां निजी शिक्षण संस्थाओं और अस्पताल संचालकों को पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।-राहुल मोदी, डीएमसी रेवाड़ी।