फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Even after spending lakhs, the condition of Johar did not improve.

Rewari News: लाखों खर्च करने के बाद भी नहीं सुधरी जोहड़ की दशा

Sat, 23 Nov 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 23 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Even after spending lakhs, the condition of Johar did not improve.
फोटो : 03रेवाड़ी। गांव में तालाब की बदहाल स्थिति। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। स्थानीय मठ के पिछले हिस्से में स्थित जोहड़ का कायाकल्प करने के लिए 75 लाख रुपये खर्च किए गए। इसके बाद भी इसकी दशा नहीं सुधरी। इसमें विभिन्न मुहल्लों का गंदा पानी गिर रहा है।

पांच दशक पूर्व ग्रामवासियों ने खुद यह जोहड़ तैयार किया था। इसमें बरसात का पानी भरता था जो पशुओं के काम आता था। अब जोहड़ में गंदा पानी भरा रहता है। ऐसे में पशुओं के लिए बीमार होने का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि सरकार ने लाखों रुपये खर्च किया, इसके बाद भी जोहड़ की दशा नहीं सुधरी। लोगों ने जल्द जोहड़ की सफाई करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि गंदगी की वजह से बदबू फैली होती है जिससे लोगों को परेशानी होती है। संवाद
विज्ञापन


वर्जन

काम करवाने के बाद जोहड़ को पंचायत के हवाले नहीं किया गया है। जोहड़ की हालत जस की तस बनी हुई है।-रामकिशन, सरपंच, कोसली

तालाब का कार्य पंचायत राज के अंतर्गत आता है। यह काम पंचायत राज ही करवा रहा है।-अनीता यादव, बीडीपीओ

यह टेंडर से काम होना था, जो अभी पूरा नहीं हुआ है। काम चल रहा है। -नरेंद्र गुलिया, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed