फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Even after five years, 18 villages could not be provided city like facilities

Rewari News: पांच वर्ष बाद भी 18 गांवों को नहीं दी जा सकी शहर जैसी सुविधाएं

Tue, 07 Jan 2025 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 07 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Even after five years, 18 villages could not be provided city like facilities
फोटो : 25भाकली 2 में कच्ची गलियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय अर्बन रूरल मिशन के तहत वर्ष 2020 में कोसली उपमंडल के 18 गांवों को जोड़कर इनमें शहरी सुविधाएं देने के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन योजना की शुरूआत की गई थी। पांच साल बीतने के बाद भी इन गांवों में शहर जैसी सुविधाएं नहीं दी जा सकीं।
योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी और बेरोजगारी को दूर करना और स्थानीय आर्थिक विकास को प्रोत्साहित कर क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना था। उस समय कोसली क्लस्टर के 18 गांवों में इस योजना के तहत विकास कार्य कराने की बात की गई थी। मिशन का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी अंतर को कम कर गांवों को विकसित करना था। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण, कृषि प्रसंस्करण, कृषि सेवा भंडारण, वेयरहाउसिंग, मोबाइल हेल्थ यूनिट, स्कूल में जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, गांव के बीच संपर्क मार्ग, डिजिटल साक्षरता, सोलर लाइट, ई-ग्राम कनेक्टिविटी के लिए सिटिजन सर्विस सेंटर भी स्थापित किए जाने थे।
विज्ञापन

उस समय अधिकारियों ने अपने से जुड़े दायित्वों का निर्वाह पूर्ण निष्पक्ष निष्ठा एवं ईमानदारी से करने को कहा था। यह निर्देश दिया गया था कि जो अधिकारी लापवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों को किया गया था चयनित

योजना के तहत कोसली क्लस्टर कोसली, नाहड़, गूगोढ़, नठेड़ा, गुड़ियानी, सुरेहली, नेहरूगढ़, भाकली व भाकली टू सादत्त नगर, जुडड़ी, छव्वा कान्हड़ वास, मुंदड़ा मलेशियावास, शादीपुर गांव चयनित किए गए थे। नाहड़ खंड के इन गांवों को इस योजना के लिए कोसली क्लस्टर के नाम से जाना गया था। उम्मीद थी इस योजना के साथ क्लस्टर के इन गांवों विकास कार्य होंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

योजना के तहत नहीं मिला लाभ
गांव भाकली 2 में इस योजना का लाभ मामूली बिजली सुधार के रूप में मिला। बिजली निगम की ओर से कुछ जगह लाइन दुरुस्त की गई। इसके अलावा अन्य कोई लाभ नहीं मिल पाया। इसी प्रकार स्वास्थ्य मोबाइल यूनिट भी नहीं मिल पाई। क्लस्टर के नाहड़, भाकली 2, कोसली, गुडियानी सहित अनेक गांवों में गलियों की हालत भी अच्छी नहीं है। ना ही क्षेत्र के किसी भी गांव में वेयरहाउसिंग जैसी सुविधा मिल पाई।


वर्जन

योजना के तहत कोसली क्लस्टर के गांवों में बिजली, पानी, परिवहन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कुछ गांवों में स्ट्रीट लाइट भी चालू हो रही है।-अनिल यादव, बीडीपीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed