फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Essay writing on the life of Guru Tegh Bahadur in all schools on November 3

Rewari News: सभी स्कूलों में गुरु तेग बहादुर के जीवन पर आधारित निबंध लेखन 3 नवंबर को

Wed, 29 Oct 2025 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Essay writing on the life of Guru Tegh Bahadur in all schools on November 3
रेवाड़ी। श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में 3 नवंबर को निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, उनके बलिदान और शिक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में न्याय, मानवीय मूल्यों और विविधता के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता 90 मिनट की होगी और विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार हिंदी, पंजाबी, संस्कृत या अंग्रेजी भाषा में निबंध लिख सकेंगे। निबंध अधिकतम 600 शब्दों का होगा और हस्तलिखित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साफ-सुथरी लिखावट, शुद्ध भाषा और विषय की गहराई को मूल्यांकन में प्रमुखता दी जाएगी। निबंध लेखन के लिए गुरु तेग बहादुर जी से संबंधित 10 विषयों में से किसी एक विषय का चयन किया जाएगा।
प्रतियोगिता के लिए अधिकतम अंक 100 निर्धारित किए गए हैं। विद्यालयों में यह प्रतियोगिता शिक्षकों की देखरेख में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता विभिन्न स्तरों पर होगी। विद्यालय, खंड और जिला स्तर।
विद्यालय स्तर पर गठित मूल्यांकन समिति सर्वोत्तम निबंधों का चयन करेगी। प्रत्येक विद्यालय से प्रत्येक भाषा में एक श्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन कर जिला स्तर पर भेजा जाएगा।
____
खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे मूल्यांकन
जिलास्तर पर मूल्यांकन की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति निभाएगी। सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को श्री गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शों, बलिदान और शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।
_____

इस प्रतियोगिता के बाद विद्यालय स्तर पर मूल्यांकन प्रक्रिया 6 नवंबर को पूरी की जाएगी। चयनित प्रविष्टियों को खंड स्तर पर 9 नवंबर तक संबंधित कार्यालयों को भेजना होगा। इसके बाद राज्य स्तर पर 10 नवंबर को अंतिम चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, बलिदान और शिक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

------------
वर्जन
शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें और आयोजन की पूरी तैयारी समय पर सुनिश्चित करें। विद्यालयों में शिक्षकों की देखरेख में प्रतियोगिता ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। -सुभाष चंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed