फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Environmental conservation is the responsibility of every citizen: Dr. Satyajit

पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी : डॉ. सत्यजीत

Wed, 30 Sep 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 30 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Environmental conservation is the responsibility of every citizen: Dr. Satyajit
पर्यावरण संरक्षण पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। कॉलेज
बावल। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध कृषि महाविद्यालय बावल में पर्यावरण संरक्षण पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सत्यजीत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विश्व ओजोन दिवस के तहत भाषण, कविता पाठ और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा कला परिषद की ओर से नाटक नमो सेवा- अनकही कहानियां का मंचन किया गया। नशे के खिलाफ जागरूक किया गया और पौधरोपण किया गया। सेवा संकल्प अभियान 17 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें एक विद्यार्थी-एक पौधा, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त परिसर, सफाई, योग एवं स्वास्थ्य जांच, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और जरूरतमंदों की सेवा जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed