{"_id":"6687136140d3d00dbc0d54e9","slug":"entrance-examinations-for-various-courses-started-in-igu-rewari-news-c-198-1-rew1001-206398-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईजीयू में विभिन्न कोर्स की शुरू हुईं प्रवेश परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईजीयू में विभिन्न कोर्स की शुरू हुईं प्रवेश परीक्षाएं
Fri, 05 Jul 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। आईजीयू में आरंभ हुई विभिन्न कोर्सों की प्रवेश परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते कुलपति
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्स में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षाएं वीरवार से आरंभ हो गईं। सुबह 10 बजे एलएलबी एवं 11:45 बजे से प्रबंधन विभाग की प्रवेश परीक्षा हुई।
कुलपति प्रोफेसर जयप्रकाश यादव, कुलसचिव प्रोफेसर प्रमोद कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कुलपति प्रोफेसर जयप्रकाश यादव ने कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं छात्र कल्याण विभाग की तरफ से हेल्प डेस्क भी लगवाया गया है ताकि आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र ढूंढने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर करण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक सभी परीक्षार्थियों एवं उनके साथ आए हुए अभिभावकों एवं उनके माता-पिता को मार्गदर्शन करने में उनकी सहायता कर रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को एमकॉम, राजनीति विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं गणित विभाग में प्रवेश के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। गणित विभाग की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे राव तुलाराम ब्लॉक, राजनीति विज्ञान 11:45 बजे, भौतिक विज्ञान दोपहर 1:30 बजे एवं एमकॉम में प्रवेश के लिए परीक्षा दोपहर 3:15 बजे राव तुलाराम ब्लॉक में आयोजित की जाएगी। सभी आवेदक अपने आवेदन फॉर्म की प्रति आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विभाग में 8 जुलाई 2024 तक जमा करवा सकते हैं।