फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Enrollment returns of students will be filed by October 9

Rewari News: विद्यार्थियों का नामांकन रिटर्न 9 अक्तूबर तक भरा जाएगा

Thu, 26 Sep 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Sep 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Enrollment returns of students will be filed by October 9
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नामांकन रिटर्न भरने की तिथि घोषित कर दी है। नामांकन रिटर्न 25 सितंबर से 9 अक्तूबर तक भरा जाएगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि राजकीय व अराजकीय स्थायी मान्यता प्राप्त एवं बोर्ड से स्थायी संबद्धता प्राप्त विद्यालय, गुरुकुल व विद्यापीठ बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दिशानिर्देश बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। बताया कि सभी विद्यालय मुखिया हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए 150 रुपये प्रति विद्यार्थी एवं अन्य राज्यों के प्रवासी विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये प्रति विद्यार्थी नामांकन शुल्क के साथ 25 सितंबर से 9 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इसके बाद 100 रुपये विलंब शुल्क सहित 10 अक्तूबर से 16 अक्तूबर, 200 रुपये विलंब शुल्क सहित 17 अक्तूबर से 23 अक्तूबर, 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ 24 अक्तूबर से 30 अक्तूबर और 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 अक्तूबर से 6 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि छात्रों के विवरण में 8 से 13 नवंबर तक ऑनलाइन शुद्धि कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अंतिम तिथि के बाद स्वीकार नहीं होंगे फॉर्म

बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों का नामांकन रिटर्न एक बार में (एकमुश्त) ऑनलाइन भरी जानी है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी विद्यार्थी का आवेदन फार्म ऑफलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यालय द्वारा दाखिला खारिज रजिस्टर में अंतिम विद्यार्थी के प्रवेश पृष्ठ की सत्यापित छायाप्रति अपलोड करवाई जानी अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्रों का 50 रुपये प्रति छात्र प्रश्नपत्र शुल्क भी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन जमा करवाना होगा। नामांकन की अंतिम तिथि के बाद प्रश्न पत्र शुल्क 1000 रुपये और सक्षम अधिकारी के आदेशानुसार शुल्क जुर्माना सहित भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed