{"_id":"586fdbf34f1c1b0a32158955","slug":"encroachment-police-rewari-crime-market-fght-municipal-counsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाओ अभियान: बहस से शुरू मारपीट तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाओ अभियान: बहस से शुरू मारपीट तक पहुंचा
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब दो माह बाद शहर के बाजारों में अतिक्रमण हटाने निकले नप कर्मचारियों और अतिक्रमणकारियों में शुक्रवार दोपहर शुरू हुई बहस शाम को हाथापाई में बदल गई। बस स्टैंड पर रेहड़ी जब्त करने का विरोध करते समय नप कर्मचारी ने रेहड़ी संचालक से मारपीट कर दी। इस कारण दोनों के बीच हाथापाई हो गई। मौजूद पुलिस बल ने मामला शांत कराया।
नप ईओ मनोज यादव के नेतृत्व में नप कर्मचारियों ने पुलिस सुरक्षा के साथ भाड़ावास गेट से लेकर मोती चौक, पंजाबी मार्केट सहित विभिन्न बाजारों से अतिक्रमण हटाने के साथ करीब 20 चालान काटे। पंजाबी मार्केट में एक दुकानदार ने ईओ को खूब खरी-खोटी सुनाई। शाम के समय कार्रवाई के निकली टीम ने बस स्टैंड पर दुकानदारों का सामान जब्त करने के साथ चालान भी काटे। यहां पर मामला मारपीट तक पहुंचा। इसके बाद नप टीम ने धारूहेड़ा चुंगी और काठ मंडी में कार्रवाई की।
दस-दस फीट छोड़ एक-एक इंच पर कार्रवाई
शुक्रवार नप टीम पुरानी सब्जी मंडी, मीतो चौक, सर्राफा बाजार, बूरा बाजार, ठठेरा मोहल्ला में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर पंजाबी मार्केट तक पहुंची। यहां पर दुकान संचालक पुरुषोत्तम अग्रवाल सहित अन्य दुकानदारों ने ईओ को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि यहां पर आप एक-एक इंच पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हो। मॉडल टाउन में लोगों ने दस-दस फीट पर कब्जा किया हुआ है। वहां पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। दुकानदार ने कहा कि वह अगस्त में सीएम विडों से लेकर उपायुक्त और नप अधिकारियों को कई बार शिकायतें कर चुके हैं। एक बार भी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अधिकारी भी अतिक्रमण हटाने में भेदभाव बरत रहे हैं।
विज्ञापन
साठ दिन बाद भी चेतावनी तक सिमटी कार्रवाई
आठ नवंबर को नोटबंदी के एलान के बाद नप कार्रवाई भी ठंडे बस्ते में चली गई थी। नप ईओ की तरफ से ठीक साठ दिन बाद शुक्रवार को कार्रवाई शुरू की गई। यह कार्रवाई भी महज चेतावनी और छोटा-मोटा सामान जब्त करने तक ही सिमटकर रह गई। उधर शाम के समय नप टीम ने बस स्टैंड, धारूहेड़ा चुंगी और काठमंडी में कार्रवाई की लेकिन यहां पर चेतावनी ज्यादा दी। नप टीम ने शुक्रवार को करीब बीस चालान भी काटे।
साहब मेरे घर का सिलेंडर तो मत उठाओ
ठठेरा मोहल्ले में कार्रवाई करने पहुंची नप टीम के सामने एक बुजुर्ग गुहार करता रहा। बुजुर्ग यहां पर कचौड़ी की रेहड़ी लगाता है। नप कर्मचारियों द्वारा गैस सिलेंडर उठाते समय बुजुर्ग बोला साहब यह सिलेंडर मेरे घर का है। इसे मत उठाओ। शाम के समय मेरे घर का खाना नहीं बन पाएगा। नप टीम ने बुुजुर्ग की बात को दरकिनार कर सिलेंडर और उसकी मेज जब्त कर ली।
-------------
नोटबंदी के बाद आज कार्रवाई शुरू की गई है। आज लोगों को चेतावनी दी गई है। करीब 20 चालान भी काटे गए। चेतावनी के बाद भी यदि दुकानदारों ने सामान नहीं हटाया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मॉडल टाऊन में भी जल्द पक्के-कच्चे सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाए जाएंगे। कार्रवाई प्रतिदिन की जाएगी। - मनोज यादव, ईओ, नप, रेवाड़ी।