फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Employment issues missing in elections, people surprised

Rewari News: चुनाव में रोजगार के मुद्दे गायब, जनता हैरान

Sat, 11 May 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 11 May 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Employment issues missing in elections, people surprised
रेवाड़ी। बावल में आयोजित चुनावी चौपाल में मंथन करते आमजन। संवाद
बावल। लोकसभा चुनाव में रोजगार के मुद्दे ही गायब हैं। इससे लोगों में आक्रोश है। बावल औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से काफी महत्व रखता है। रोजगार के मुद्दे पर बात न होने की वजह से युवा वर्ग काफी नाराज है।
विज्ञापन

बावल में आयोजित चुनावी चौपाल में लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। बिजेंद्र ने बताया कि बावल में कई बड़ी कंपनियां हैं। स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। बावल क्षेत्र के लोगों के लिए यह चिंता का विषय है। उन्हें रोजगार के लिए अन्य जगहों पर जाना पड़ता है। सरजीत ने बताया कि रोजगार की दृष्टि से स्थानीय लोगों के लिए कोई भी हितकारी कार्य नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव में रोजगार का मुद्दा लोगों के लिए काफी अहम है, लेकिन इस पर कोई भी बात भी नहीं की जा रही है। ओमवीर ने बताया कि बावल औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद काफी पिछड़ा है। यह बिल्कुल भी उचित नहीं है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। इस बार वोट उसी को दिया जाएगा जो उनके हितों की बात करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान राजू ने बताया कि खाद के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। साथ ही खाद के कट्टे का वजन लगातार कम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के कृषि उपकरणों पर भी टैक्स लगा दिया गया है। जोकि उचित नहीं है। किसान वैसे भी काफी परेशान हैं।

इंसेट
अग्निवीर योजना से युवा वर्ग दुखी
राकेश, राजू, पप्पन ने बताया कि अग्निवीर योजना से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। इससे युवाओं को अपना भविष्य उज्ज्वल नहीं दिखाई दे रहा है। बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी गई है। नेता तो 70 साल तक चुनाव लड़ते हैं और पेंशन लेते हैं। जबकि अग्निवीर बने युवाओं को 4 साल बाद छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह अग्निवीर योजना को ध्यान में रखकर मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed