{"_id":"696e757754468e7083075a56","slug":"emphasis-on-promoting-cooperatives-and-self-help-groups-rewari-news-c-198-1-rew1001-232315-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सहकारिता और स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सहकारिता और स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने पर जोर
Mon, 19 Jan 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरूआत करते डॉ. देवेंद्र सिंह, राजपाल शर्मा, मंजू यादव व अन्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। सहकार भारती के स्थापना दिवस पर लॉर्ड कृष्णा फाउंडेशन के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सहकारिता और स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकार भारती के जिला अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह ने की।
राजपाल शर्मा ने कहा कि सहकारिता भारतीय समाज की मूल आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था है, जो आपसी विश्वास, सहभागिता और स्वशासन पर आधारित है। उन्होंने सहकारिता को पारदर्शी, सशक्त और सदस्य-केंद्रित बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
लॉर्ड कृष्णा फाउंडेशन के अध्यक्ष रातीराम ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सहकारिता के माध्यम से इन समूहों को स्थायी आजीविका, बाजार से जोड़ने तथा आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त अवसर मिलता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कई स्वयं सहायता समूहों ने सहभागिता की और अपने द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। इससे महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने का संदेश मिला।
डॉ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि सहकार भारती एक मूल्य-आधारित सहकार आंदोलन है, जिसका उद्देश्य पारदर्शिता, स्वशासन और सेवा भाव के माध्यम से समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाना है। इस अवसर पर मंजू यादव, के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।