फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Emphasis on evaluation of progress of cadets and promotion of activities

Rewari News: कैडेटों की प्रगति के मूल्यांकन और गतिविधियों को बढ़ावा देने पर दिया बल

Fri, 22 May 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on evaluation of progress of cadets and promotion of activities
ब्रिगेडियर एचएस बर्न के साथ शिक्षक व कैडेट। स्रोत : स्कूल
कुंड। ग्राम गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल की एनसीसी (स्वतंत्र) का रोहतक ग्रुप के ब्रिगेडियर एचएस बर्न की तरफ से दौरा किया गया। ब्रिगेडियर एचएस बर्न की ओर से एनसीसी कंपनी से संबंधित सभी दस्तावेजों का और यूनिट की गतिविधियों का निरीक्षण व समीक्षा की गई।
विज्ञापन

कैडेटों की प्रगति के मूल्यांकन और विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी बल दिया। उन्होंने एनसीसी अधिकारियों व एनसीसी कैडेटों से प्रशिक्षण के दौरान होने वाली गतिविधियों की जानकारी भी ली। इसमें फायरिंग, मैप रीडिंग, ड्रिल, आपदा प्रबंधन, सोशल सर्विस के अलावा एनसीसी कैडेटों में नैसर्गिक विकास के लिए उचित प्रशिक्षण प्रदान करने पर जोर भी दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने एनसीसी इकाई के अभिलेखों, उपकरणों, भंडार और प्रशिक्षण गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और नई तकनीक पर जोर देकर एनसीसी महानिदेशक स्तर के दौरों में कैडेट्स को नई तकनीकों, जैसे कि साइबर सुरक्षा और आधुनिक ट्रेनिंग देने पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर ने चरित्र निर्माण में एनसीसी की भूमिका की सराहना की और निरंतर संस्थागत सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed