फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Emphasis given on preservation of historical buildings

Rewari News: ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण पर दिया जोर

Fri, 19 Apr 2024 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 19 Apr 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Emphasis given on preservation of historical buildings
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित ऐतिहासिक छतरियों पर विश्व विरासत दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न संगठनों ने भाग लिया। एक कदम मानवता की ओर संस्था से प्रियंका यादव ने सभी का स्वागत किया। बताया कि ऐतिहासिक छतरियां सालों से बदहाल थीं। असामाजिक तत्वों ने यहां नशे का अड्डा बनाया हुआ है। एनएसएस स्वयंसेवकों ने यहां तीन बार स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन

मुकेश और सचिन ने अहीरवाल की ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण का आह्वान किया। इस अवसर पर राकेश भार्गव ने कहा कि कि रेवाड़ी में ऐतिहासिक महत्व की इमारतें है, जिनके संरक्षण से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। इस अवसर पर इंदिरा गांधी विवि से सहायक प्रोफेसर सुशांत यादव ने कहा कि महाराजा हेमचन्द्र विक्रमदित्य, बाबूबाल मुकुंद गुप्त, राव तुला राम, राव गोपाल देव आदि महापुरुषों से जुड़ी इमारतों के संरक्षण के लिए कार्य करना होगा।
विज्ञापन

जिला नंबरदार संघ के अध्यक्ष उदय राज ने इस मुहिम के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर उदयराज, अनुज भार्गव, शिव कुमार, प्रसिद्ध चित्रकार अमन यादव, एनएसएस क्लर्क संदीप कुमार, शकर सिंह, ज्ञान वृक्ष फाउंडेशन मीरपुर से निखिल, अंकित कोसलिया, नाफेसिंह, पार्षद एडवोकेट लोकेश यादव, एनएसएस स्वयंसेवक रविंद्र, चन्दर सोनी, आशीष लांबा, भरतमुनि कला केंद्र से डॉ. अंकुर खेर, ललित व आर्यन मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed