फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Embezzlement of more than Rs 1 crore in RWA funds, case registered against three including former head

Rewari News: आरडब्ल्यूए के फंड में 1 करोड़ से अधिक का गबन, पूर्व प्रधान समेत तीन पर केस दर्ज

Fri, 22 Dec 2023 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 22 Dec 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Embezzlement of more than Rs 1 crore in RWA funds, case registered against three including former head
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। कस्बा धारूहेड़ा स्थित पार्क व्यू डिलाइट अपार्टमेंट रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने सोसाइटी के फंड से एक करोड़ से अधिक रुपये का गबन करने के मामले में पूर्व प्रधान, सचिव और कोषाध्यक्ष पर गबन करने का केस दर्ज कराया है। सेक्टर-6 धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरडब्ल्यूए की सदस्य सरला देवी ने सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 2016 में आरडब्ल्यूए के प्रधान मनोज कुमार, सचिव कृष्ण रोहिल्ला व कोषाध्यक्ष बबरजीत नियुक्त हुए थे। उस समय पुरानी आरडब्ल्यूए की ओर से सोसाइटी के 404 परिवारों का आईएफएमएस सिक्योरिटी का 75 लाख रुपये फिक्स डिपॉजिट के तहत इलाहाबाद बैंक (अब इंडियन बैंक) में दो खातों में जमा कराए गए थे। वर्ष 2022 में वर्तमान आरडब्ल्यूए का कार्यकाल समाप्त होने पर चुनाव हुआ। नवनिर्वाचित सचिव हरीश शर्मा व कोषाध्यक्ष स्वर्ण कुमार की ओर से उक्त बैंक को इसकी सूचना ई-मेल व पत्र के माध्यम से दी। इसके बाद बैंक प्रबंधक ने बताया कि उपरोक्त आईएफएमएस सिक्योरिटी के रुपये जो फिक्स डिपॉजिट के रूप में जमा थे, निवर्तमान प्रधान मनोज कुमार, सचिव कृष्ण रोहिल्ला व कोषाध्यक्ष बबरजीत ने निकाल लिए हैं।
विज्ञापन


सरला देवी ने बताया कि एक वर्ष की बैंक एकाउंड का विवरण लिया गया तो खुलासा हुआ कि उक्त पदाधिकारियों ने अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर किए हैं। मनोज कुमार ने संचालित रिया एंटरप्राइजेज के खाते में सोसाइटी के खाते से 30,62,384 रुपये व अपनी अन्य फर्म में 25,30,216 रुपये ट्रांसफर किए हैं। बताया कि इसके अतिरिक्त और भी काफी ट्रांजक्शन हुए हैं। इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। संदेह है कि कुछ और लोगों के खातों में भी पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। यह राशि 1 करोड़ से अधिक है क्योंकि मनोज व उसके साथियों ने 75 लाख का गबन करने के अलावा सदस्यों की ओर से हर साल दिए जाने वाले सोसाइटी मेंटिनेंस चार्ज का भी अभी तक हिसाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव पर हुआ था जानलेवा हमला

नवनिर्वाचित सचिव हरीश शर्मा के ऊपर जनवरी 2023 में प्रधान मनोज कुमार ने मानेसर के लेबर चौक पर जानलेवा हमला कराया गया था। तब इसकी एफआईआर भी दर्ज हुई थी। इसकी जांच की जा रही है


----


मामले में पहले जांच की गई थी। जांच को बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों मनोज कुमार, कृष्ण रोहिल्ला व बबरजीत के खिलाफ सोसाइटी के फंड में गबन, धोखाधड़ी करने व साजिश में शामिल होने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।-सुरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed