{"_id":"658868f2d188e560f20e0bee","slug":"eligible-people-can-avail-benefits-of-schemes-by-applying-in-the-village-itself-rewari-news-c-198-1-rew1001-7851-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गांव में ही आवेदन कर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गांव में ही आवेदन कर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं पात्र
Sun, 24 Dec 2023 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार को गांव बालियर कलां, बालियर खुर्द, गाधला, गुडियानी, भांडौर, पीथड़ावास, खेड़ी रामगढ़ और कुमरोधा में पहुंची।
गांव बालियर कलां व बालियर खुर्द में भाजपा नेता सुनील यादव मुसेपुर, कोसली विस के गांव गाधला में वरिष्ठ भाजपा नेता वीर कुमार यादव व गुडियानी में विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव, खेड़ी रामगढ़ में पूर्वमंत्री बिक्रम सिंह यादव, कुमरोधा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हुकुमचंद यादव तथा बावल विस के गांव भांडौर में हरियाणा के सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल व पीथड़ावास में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के डाॅ. अरविंद यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्रों को मौके पर ही बुढ़ापा पेंशन, बीपीएल व गुलाबी राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र में शुद्धिकरण, स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड लाभ सहित अन्य योजनाओं व सेवाओं का लाभ मौके पर ही दिया जा रहा है।
वहीं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा उन लोगों तक पहुंचने का एक माध्यम बन गई है जो अब तक सरकारी योजनाओं से नहीं जुड़ पाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई पात्र किसी वजह से सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले पाया है तो वे अब इस यात्रा के दौरान अपने गांव में ही आवेदन कर योजनाओं का लाभ ले सकता है।
इस मौके पर मुख्य अतिथियों ने विभिन्न स्थानों पर लगाई गई विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी, एनीमिया आदि की जांच, निरोगी हरियाणा योजना का लाभ, कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन, बैंकिंग सेवाओं के लिए स्टाल, ऋण आवेदनों के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
इंसेट
सरकार ने गरीबों, वंचितों को योजनाओं का लाभ दिया : लक्ष्मण
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि समाज के अंतिम व वंचित व्यक्ति को खुशहाल बनाकर ही आत्मनिर्भर व विकसित भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। सरकार ने गरीबों, वंचितों व मजदूरों को विकास की योजनाओं में भागीदार बनाया है। उन्होंने कहा कि जाति, बिरादरी से ऊपर उठकर समाज के अंतिम व वंचित व्यक्तियों का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार ने इस दिशा में जनधन बैंक खाता खुलवाने से लेकर आयुष्मान कार्ड, घर-घर में शौचालय निर्माण, हर घर में नल से जल, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्मान सहित अनेक जनहितैषी और कल्याणकारी योजनाएं चलाकर अंतिम व वंचित वर्ग के लाभार्थियों को लाभान्वित करने का काम किया है।
0
आज रेवाड़ी, कोसली व बावल में दस्तक देगी यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के नोडल अधिकारी एवं एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि 25 दिसंबर को चार प्रचार वाहन सुबह 10 बजे से और 3 बजे से गांवों में पहुंचकर लोगों को जागरूक करेंगे। प्रचार वाहन नंबर 1 रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव बालावास अहीर में सुबह 10 बजे से व बालावास जमालपुर में सायं 3 बजे से, प्रचार वाहन नंबर 2 कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव गुगोढ़ में सुबह 10 बजे से व गोपालपुर गाजी में सायं 3 बजे से, प्रचार वाहन नंबर 3 बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव सांझरपुर में सुबह 10 बजे से व गांव मोहनपुर में सायं 3 बजे से तथा प्रचार वाहन नंबर 4 कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव लुहाना में सुबह 10 बजे से व मसीत में सायं 3 बजे से पहुंचकर आमजन को सरकार की अंत्योदय व जनकल्याण को समर्पित योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे।