फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   eletricity stolen je beat

कुंडी डालकर बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई करने गई निगम टीम पर हमला, जेई को लगी चोटें

Sat, 26 Sep 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
eletricity stolen je beat
कसौला थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर में बिजली चोरी पकड़ने के लि गई निगम की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट में बिजली निगम के एक कनिष्ठ अभियंता घायल हो गए। कसौला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिजली निगम में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता धीरज यादव ने कहा है कि शनिवार सुबह करीब छह बजे वह लाइनमैन ईश्वर सिंह, हरकेश, सहायक लाइनमैन नरेंद्र के साथ बिजली चोरी पकड़ने के लिए गांव जलालपुर में गए थे। गांव निवासी विजय सिंह के घर के बाहर मीटर लगा हुआ था तथा यहां पर बिजली चोरी की जा रही थी। वह मीटर को उतारने लगे तो विजय सिंह ने तीन-चार अन्य लोगों के साथ डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें लग गई। इसके अतिरिक्त एक अन्य मीटर में भी बिजली चोरी पकड़ी गई थी, जो विरेंद्र के नाम पर है। हमला करने वालों में इस परिवार के लोग भी शामिल थे। आरोपियों ने बिजली निगम कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी। गांव से निकलने के बाद कनिष्ठ अभियंता ने मामले की शिकायत कसौला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता धीरज यादव की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed