फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Electricity workers' strike in Gothda continued for the fourth day

गोठड़ा में बिजलीकर्मियों का धरना चौथे दिन भी रहा जारी

Fri, 15 Oct 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers' strike in Gothda continued for the fourth day
पाली पावर हाउस में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद - फोटो : Rewari
खोरी बस स्टेंड के पास टींट गांव में बिजली निगम की टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को चौथे दिन भी गोठड़ा-पाली पावर हाउस में बिजलीकर्मियों का धरना जारी रहा। बिजलीकर्मियों ने कहा कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाएंगे तो धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

गोठड़ा-पाली पावर हाउस पर गिरफ्तारी की मांग को चल रहे धरने की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान दिनेश व पूर्व प्रधान महाबीर ने की। प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि गांव टींट में बिजली कर्मियों के साथ जो घटना हुई वह निंदनीय है। ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट जैसी घटनाएं हो जाती हैं और पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है। उन्होंने कहा कि 4 दिन से बिजलीकर्मी धरने पर बैठे हैं, लेकिन पुलिस ने अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। उन्होंने कहा कि सोमवार को आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed