{"_id":"6ad7b0c182d8263a7d02541f","slug":"electricity-department-employees-burned-effigies-of-a-union-minister-the-chief-minister-and-the-herc-chairman-strike-to-begin-tomorrow-rewari-news-c-198-1-rew1001-247466-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बिजली कर्मचारियों ने जलाए केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और एचईआरसी चेयरमैन के पुतले, हड़ताल कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बिजली कर्मचारियों ने जलाए केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और एचईआरसी चेयरमैन के पुतले, हड़ताल कल से
Tue, 20 Oct 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
पुतला फूंकते बिजली निगम के कर्मचारी। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। विजय दशमी पर हरियाणा बिजली कर्मचारी और अधिकारी संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने शक्ति भवन के पास विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सैनी और हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के चेयरमैन मुकेश गर्ग के पुतले जलाकर सरकार के खिलाफ रोष जताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जेई विक्रम यादव और नवीन यादव ने संयुक्त रूप से की। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार और एचईआरसी की मिलीभगत से बिजली विभाग को निजी हाथों में सौंपने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के निजीकरण के प्रयासों का कर्मचारी, अधिकारी, किसान और युवा विरोध कर रहे हैं। वक्ताओं ने सरकार पर पूंजीपतियों के हित में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली विभाग को निजी हाथों में सौंपने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन को आगे बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा कि बुधवार सुबह 10 बजे सभी सब यूनिटों पर एचईआरसी के आदेश की प्रतियां जलाई जाएंगी। इसके बाद 22, 23 और 24 अक्तूबर को पूर्ण हड़ताल की जाएगी। वक्ताओं ने कर्मचारियों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के हितों और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संयुक्त मोर्चा संघर्ष जारी रखेगा।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और एचईआरसी के फैसलों के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान मनोज सैनी, सुदाम पाल, शमशेर यादव, धनराज, छत्र लाल, जय प्रकाश, फोआप सिंह जेई, जगबीर जेई, नरेश जेई, अमरजीत जेई, उमेश, अजित, योगेश और सुनील सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।