फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Electricity consumption reached 80 lakh units due to increase in mercury

Rewari News: पारा बढ़ने से 80 लाख यूनिट पहुंची बिजली की खपत

Sun, 20 Apr 2025 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Electricity consumption reached 80 lakh units due to increase in mercury
रेवाड़ी। जिले का तापमान कुछ दिनों से लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान में 0 5 व न्यूनतम में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। रविवार को बादलवाही होने के कारण लू से कुछ हद तक राहत मिली है। तापमान बढ़ने की वजह से बिजली की खपत भी काफी बढ़ चुकी है। 80 लाख यूनिट के आसपास बिजली की यूनिट रोजाना दर्ज की जा रही है। अगर आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलती है तो बिजली की खपत 90 लाख यूनिट को पार कर जाएगी। फिलहाल अभी मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना मौसम विभाग ने नहीं जताई है। मौसम की परिस्थितियां कुछ दिनों तक इसी प्रकार से रहने वाली है। वहीं, चिकित्सकों का कहना है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धूप में न निकलें। शराब, कोल्ड-ड्रिंक्स जैसी कार्बोनेट ड्रिंक्स का सेवन न करें। गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन ना करें। पालतू जानवरों या बच्चों को कभी भी बंद कारों जैसे पार्क किए गए वाहनों में न छोड़ें। नंगे पांव बाहर न जाएं। बहुत गर्मी में तुरंत ठंडे पानी से नहाने से बचें। इससे तबीयत खराब हो सकती है। अगर आप देर तक बाहर रहते हैं, तो इससे आप लू की चपेट में आ सकते हैं, इसलिए इस स्थिति से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed