फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Electricity consumption increased with heat

Rewari News: गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की भी बढ़ी खपत, 78 लाख यूनिट तक पहुंची

Wed, 14 Jun 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 14 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption increased with heat
रेवाड़ी। जून के पहले सप्ताह में अंधड़-बारिश के पश्चात तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले चार दिनों से यह 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। इसकी वजह से गर्मी का भी असर भी तेज हो गया, जिससे जिला में बिजली की खपत भी रिकाॅर्ड स्तर पर 78 लाख यूनिट पहुंच गई है। खपत बढ़ने की वजह से कटौती का भी सिलसिला तेज हो गया है। पिछले दो दिनों से कटौती बढ़ने के बाद लोगों का गुस्सा भी बढ़ने लगा है। मंगलवार को अधिकतम 41.5 व न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। जिला में मई के दूसरे सप्ताह में तापमान का अधिक रहा था जिसके बाद बिजली की खपत का यह आंकड़ा 78 लाख यूनिट तक पहुंच गया था। अब 5 जून के बाद से मौसम पूरी तरह साफ चल रहा है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी निरंतर बढ़ रहा है। 5 जून को जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था वह 10 जून को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि गर्मियों में यहां का तापमान 49 डिग्री तक पहुंच जाता है लेकिन इस सीजन में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं गया है।
विज्ञापन

शनिवार को भी यह 42 डिग्री सेल्सियस रहा है, जिससे बिजली की खपत काफी अधिक बढ़ गई है। निगम अधिकारियों के मुताबिक 10 जून को खपत 78 लाख यूनिट पहुंची जो इस सीजन की सर्वाधिक रही, जबकि मौसम सामान्य होने के बाद जिला में यह खपत 65 लाख के आसपास तक आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खपत बढ़ते ही कटौती भी हुई तेज
जिले में निगम का इंफ्रास्ट्रक्चर यूं तो 250 एम्पियर तक लोड ले सकता है, लेकिन तापमान बढ़ने के कारण पानीपत डिस्पैच सेंटर से कटौती मैसेज शुरू हो जाते हैं। इसकी वजह से शहर से लेकर गांवों में कटौती तेज हो गई है। गांवों में मौजूद 33 केवी सब स्टेशनों में लगाए सप्लाई ट्रांसफार्मरों के ओवरलोड की स्थिति में कटौती की जा रही है। यही स्थिति शहर में है जहां पर 4 से 5 घंटे के कट लग रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच होने वाली कटौती ने लोगों की नींद उड़ा दी है। इसके उलट गांवों में कटौती बहुत अधिक है। कई गांवों में रात के समय लंबे कट लगाए जा रहे हैं।

इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत

बिजली आपूर्ति में बाधा से संबंधित शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर के साथ सर्कल स्तर पर एक कंट्रोल रूम भी बनाया हुआ है। यहां पर जिला के सभी सब डिवीजनों के उपभोक्ता आपूर्ति से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बिजली सुविधा केंद्रों के लिए मोबाइल नंबर 8816888986 और 8816888987 के साथ कंट्रोल रूम में नंबर 9992111862 नंबर जारी किए हैं।
पिछले सात दिनों के दौरान हुई बिजली की खपत
दिन बिजली खपत
- 06 जून 74 लाख यूनिट
- 07 जून 73 लाख यूनिट
- 08 जून 76 लाख यूनिट
- 09 जून 77 लाख यूनिट
- 10 जून 78 लाख यूनिट
- 11 जून 67 लाख यूनिट
- 12 जून 75 लाख यूनिट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed