फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Electricity consumption increased by more than 80 lakh units due to increase in temperature

Rewari News: तापमान बढ़ने से 80 लाख यूनिट से अधिक हुई बिजली की खपत

Fri, 11 Oct 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 11 Oct 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption increased by more than 80 lakh units due to increase in temperature
रेवाड़ी। झज्जर रोड ​स्थित पॉवर हाउस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। तापमान बढ़ने के कारण बीते दो दिनों से बिजली की खपत बढ़ी है। 9 अक्तूबर को जिले में बिजली की खपत 80.40 लाख यूनिट दर्ज की गई जबकि 8 अक्तूबर को 80.38 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान घटने से बिजली की खपत भी घटेगी।
इस वर्ष सबसे अधिक जून में 97 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई थी। अब तापमान में जैसे-जैसे कमी आएगी, वैसे ही बिजली की खपत घटकर आधी हो जाएगी। इन दिनों दिन का तापमान बढ़ा है जिससे लोग गर्मी से परेशान हैं। इसके चलते बिजली की खपत बढ़ी है। इसके चलते ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने से गड़बड़ी भी होने लगी है। इसके वजह से कट भी लग रहे हैं। वर्तमान में शहर में जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रहती है, वहां पर निगम की ओर से पोर्टेबल ट्रांसफार्मर का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

वहीं, लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि जब भी बारिश होती है, बिजली का लोड अक्सर घट जाता है। इस बार गर्मी के मौसम में एसी व कूलर का ज्यादा इस्तेमाल हुआ। इस कारण से गर्मी के दिनों में इस बार लोड पिछले वर्षों की अपेक्षा काफी ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एक सप्ताह के दौरान बिजली की खपत
दिनांक बिजली की खपत
9 अक्तूबर 80.40 लाख यूनिट
8 अक्तूबर 80.38 लाख यूनिट
7 अक्तूबर 73.75 लाख यूनिट
6 अक्तूबर 65.73 लाख यूनिट
5 अक्तूबर 71.59 लाख यूनिट
4 अक्तूबर 70.48 लाख यूनिट
3 अक्तूबर 68.58 लाख यूनिट
2 अक्तूबर 70.54 लाख यूनिट

वर्जन
आने वाले समय में तापमान कम होने से बिजली की खपत घटेगी। इससे लाइन लॉस भी कम होगा। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए बिजली निगम के पास पूरी व्यवस्था है।- सोनू यादव, एसडीओ, कंस्ट्रक्शन विंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed