फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Electric AC buses will be equipped with CCTV, audio recording will also be done

Rewari News: सीसीटीवी से लैस होंगी इलेक्ट्रिक एसी बसें, ऑडियो रिकॉर्डिंग भी होगी

Sat, 25 Jan 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 25 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Electric AC buses will be equipped with CCTV, audio recording will also be done
फोटो: 22रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम खड़ी इलेक्ट्रिक बस।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गणतंत्र दिवस पर जिन पांच नई इलेक्ट्रिक एसी बसों को रवाना करेंगे, उनका शुक्रवार को ट्रायल लिया गया। सुरक्षा को लेकर प्रत्येक बस में 7 सीसीटीवी कैमरे, ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा होगी। ट्रायल के दौरान खस्ताहाल सड़कों ने इलेक्ट्रिक बसों की रफ्तार को थामने का काम किया है।
बस में आगे और पीछे डिस्प्ले लगाया गया है जिसपर स्टॉपेज की जानकारी मिलेगी। बस में 42 सीटें हैं। हर सीट के बीच में 3 फीट का स्पेस रखा गया है, ताकि यात्रियों को उठने और बैठने में दिक्कत न हो। हर सीट पर पैनिक बटन होगा, जिसका कंट्रोल रूम चंडीगढ़ मुख्यालय से भी होगा। अब बस में किसी भी वायर के साथ छेड़छाड़ करता है तो उसका अलर्ट चालक के पास जाएगा। बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट बनाया गया है। इस पर हर बस 40 मिनट में चार्ज होगी। एक बार चार्जिंग के बाद ये बस 200 किलोमीटर तक दौड़ेगी।
विज्ञापन


यह रहेगा रूट और टाइम टेबल : अभी पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों में से तीन बसों को रेवाड़ी से सर्कुलर रोड अंबेडकर चौक, लियो चौक, धारूहेड़ा चुंगी, आजाद चौक, सिविल अस्पताल, झज्जर चौक, रेलवे स्टेशन, कॉनोड गेट, नाईवाली चौक, अग्रसेन चौक, बावल चौक, लघु सचिवालय, हुड्डा चौक, बिठवाना आईओसीएल, करनावास, सुठानी, जलियावास, असाही इंडिया कंपनी, नया बस अड्डा बावल, सीसीएसएचए विश्वविद्यालय होते हुए बावल के लिए संचालित किया जाएगा। हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी के महाप्रबंधक देवदत्त शर्मा ने बताया कि इन बसों को रेवाड़ी से सुबह 7:00 बजे से शुरू करके 8:00, 9:00 10:00, 11:00, 12:00, 13:35. 14:35, 15:35, 16:35, 17:35, 18:35 बावल के लिए फेरे लगवाए जाएंगे। इसी प्रकार वापसी में बावल से रेवाड़ी के लिए भी प्रत्येक घंटे के अंतराल में बस सेवा दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों का यह रहेगा टाइम टेबल

दो इलेक्ट्रिक बसों को रेवाड़ी से धारूहेड़ा बाया अंबेडकर चौक, लियो चौक, धारूहेड़ा चुंगी, केएलपी कॉलेज, राव तुलाराम स्टेडियम, पुलिस लाइन, हांसाका, जोनावास, डुंगरवास/मसानी, खरखड़ा संचालित किया जाएगा। ये बसें रेवाड़ी से धारूहेड़ा के लिए सुबह 6:35 बजे शुरू करके 7:35, 08:35, 09:35, 10:35, 11:35, 13:10, 14:10, 15:10, 16:10, 17:10, 18:10 बजे तक धारूहेड़ा के लिए फेरे लगवाए जाएंगे। धारूहेड़ा से वापसी के लिए प्रत्येक घंटे के अन्तराल में संचालित की जायेगी। इन इलेक्ट्रिक एसी बसों में यात्रा के पहले 5 किमी पर 10 रुपये किराया लिया जाएगा। इसके उपरांत प्रति तीन किलोमीटर बढ़ोतरी पर 5 रुपये किराया बढ़ाकर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed