फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   election,rewari,Munciple councelling,news

नप का चुनाव लड़ने के इच्छुक भाजपा कार्यकर्ताओं से मांगा जाएगा बायोडाटा

Sun, 29 Nov 2020 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
election,rewari,Munciple councelling,news
रेवाड़ी में शहरी सरकार पर कब्जा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने सबसे अनुभवी व वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा को रेवाड़ी प्रभारी बनाकर चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। 31 सदस्यों वाले हाउस में पहली बार चेयरमैन का चुनाव सीधे तौर पर किया जाएगा, ऐसे में चेयरमैन व पार्षद का चुनाव लड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं से बायोडाटा जमा कराने की कवायद भी शुरू हो गई।
विज्ञापन

चुनाव प्रभारी रामबिलास शर्मा दो दिन बार रेवाड़ी आकर चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उम्मीद्वार को लेकर रायशुमारी करेंगे। हालांकि चुनाव पार्टी सिंबल पर होगा या फिर समर्थन दिया जाएगा इस पर अभी फैसला बाकी है। हालांकि भाजपा की ओर से नगर निगमों में पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ा गया है, लेकिन उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली है। बता दें रेवाड़ी में नगर परिषद हाउस मार्च 2018 से लंबित है।
विज्ञापन

बीसी महिला के लिए आरक्षित है चेयरमैन का पद
रेवाड़ी में नगर परिषद चुनाव की पूरी प्रक्रिया अभी तक पुरानी वार्डबंदी के हिसाब से चल रही है। ड्रॉ में रेवाड़ी में चेयरमैन का पद पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। वहीं पांच वार्ड एससी श्रेणी के लिए आरक्षित किये गये हैं। लेकिन शहर निवासी परमानंद ने वार्ड की संख्या 5 की बजाय 6 करने के लिए याचिका हाईकोर्ट में डाली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची हो चुकी फाइनल... ईवीएम की चल रही है जांच
चुनाव आयोग के आदेश पर पुरानी वार्ड बंदी के हिसाब से 31 वार्ड की मतदाता सूची फाइनल हो चुकी है। इसमें करीब एक लाख मतदाता चेयरमैन व पार्षदों का चुनाव करेंगे। वहीं नगर परिषद में ईवीएम भी आ चुकी है। ईवीएम की जांच की जा रही है।
आगे क्या
मतदाता सूची फाइनल होने के बाद अब चुनाव आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी किया जाना है। रेवाड़ी के साथ धारूहेड़ा में भी चुनाव होने हैं। हाईकोर्ट में आरक्षित वार्ड व नई-पुरानी वार्डबंदी से चुनाव कराने को लेकर दो याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है। चुनाव में सबसे बड़ी अड़चन स्टे की है। ऐसे में कोर्ट की ओर से यदि स्टे दे दिया गया तो चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की तैयारियों पर पानी फिर सकता है।
आरक्षित वार्ड की संख्या व नई वार्ड बंदी से चुनाव कराने को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। फैसला आने से पहले चुनाव कराना गलत है। इसके लिए कोर्ट में भी स्टे के लिए याचिका डाली जा रही है।

- परमानंद, याचिकाकर्ता
भाजपा की तरह कांग्रेस पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ती है। पार्टी समर्थित कार्यकर्ताओं को चेयरमैन व पार्षद का चुनाव लड़वाया जाएगा। रेवाड़ी में चेयरमैन भी कांग्रेस का बनवाया जाएगा।
- अजय यादव पूर्व
-----
नव नियुक्त प्रभारी रामबिलास शर्मा से बातचीत...
प्रश्न- सर रेवाड़ी चुनाव की क्या रहेगा।
उत्तर- रेवाड़ी में पहले भी भाजपा की चेयरपर्सन थी, रेवाड़ी मेरा घर है, ऐसे में इस बार भी भाजपा का ही चेयरमैन होगा।
प्रश्न- क्या चेयरमैन का सीधा चुनाव होगा।
उत्तर- निगमों में मेयर का सीधा चुनाव कराया गया है, ऐसे में चेयरमैन का भी सीधा चुनाव ही होगा।
प्रश्न- क्या चुनाव पार्टी सिंबल पर कराये जाएंगे।
उत्तर- उम्मीद है कि सिंबल पर चुनाव कराये जा सकते हैं, लेकिन इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हो सका है।
प्रश्न- चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया किस तरह होगी।
उत्तर- चुनाव लड़ने वाले इच्छुक पार्टी कार्यकर्ताओं के बायोडाटा मंगवाकर उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे।
प्रश्न- यदि सिंबल पर नहीं लड़ते तो किस तरह चुनाव लड़ेंगे।
उत्तर- दो दिन बाद रेवाड़ी आकर पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की जाएगी। अच्छे उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed