Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Election Commission must account for the 30 percent loss in votes: Deepender Hooda

30 प्रतिशत वोट कटने का हिसाब दे चुनाव आयोग : दीपेंद्र हुड्डा

Thu, 19 Nov 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 19 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Election Commission must account for the 30 percent loss in votes: Deepender Hooda
लोगों को संबोधित करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में जनसंख्या के अनुपात में देश में सबसे ज्यादा करीब 35 लाख वोट काटे गए हैं। जिन बूथों पर 90 प्रतिशत मतदान हुआ, वहां एसआईआर में 30 प्रतिशत वोट कटने का हिसाब चुनाव आयोग को देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे देश में भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत उजागर हो रही है। वह कोसली हलके के गांव जाटूसाना में वोट बचाओ, देश बचाओ चौपाल अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में हार-जीत का अंतर महज 14 हजार वोटों का था, जबकि मतदाता सूची से बड़ी संख्या में वोट काटे जाने के आरोप सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र नहीं बचेगा तो जनता के मुद्दों का समाधान करने की बजाय सत्ता में बैठे लोग उसका दुरुपयोग करेंगे। उन्होंने हरियाणा में नई चुनाव प्रक्रिया अपनाने और कथित वोट चोरी के मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने आरोप लगाया कि भाजपा ने वोट चोरी और चुनाव आयोग के दुरुपयोग से हरियाणा में सत्ता हासिल की। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं से संविधान, लोकतंत्र और जनता के मताधिकार पर खतरा पैदा हो रहा है।

दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं को 2100 रुपये देने, बुजुर्गों को 6000 रुपये पेंशन और 500 रुपये में गैस सिलिंडर देने के वादे किए गए थे, लेकिन इन्हें पूरी तरह लागू नहीं किया गया। उन्होंने अग्निवीर योजना को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जगदीश यादव, पूर्व विधायक चिरंजीव राव, एमएल रंगा, जसवंत सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष छाबड़ी सहित अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed