{"_id":"615752f98ebc3e624f62d55a","slug":"elderly-like-a-shady-tree-for-society-cjm-rewari-news-rtk6256558171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग समाज के लिए छायादार वृक्ष के समान ः सीजेएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग समाज के लिए छायादार वृक्ष के समान ः सीजेएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग समाज के लिए छायादार वृक्ष के समान : सीजेएम
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सीनियर सिटीजन क्लब में हुआ कार्यक्रम
एसडीएम रविंद्र यादव व सीजेएम वर्षा जैन ने बुजुर्गों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सेक्टर 4 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में बुजुर्ग सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें एसडीएम रविंद्र यादव व जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव व सीजेएम वर्षा जैन ने बुजुर्गों का सम्मानित किया। उन्हें उनके लिए चलाई गई सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
एसडीएम ने कहा कि बुजुर्ग हमारे परिवार की नींव होते हैं। ये हमारे आदरणीय हैं। हमें इनके अनुभवों का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना हम सबका दायित्व है। सीजेएम वर्षा जैन ने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया जाता है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग समाज के लिए छायादार वृक्ष के समान होते हैं। इसलिए हम सभी को उनके स्वास्थ्य व भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने अधिकारियों के समक्ष विभिन्न मांगें भी रखी। एसडीएम व सीजेएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रेणू बाला, क्लब संरक्षक नरेश चौहान, निशांत यादव, डॉ. कंवर सिंह, अमित यादव, अजय कांटीवाल, लोकेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ----------------
फोटो संख्या: 03