फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Eight-month budget released for cook-cum-helpers' honorarium.

Rewari News: कुक-कम-हेल्पर्स के मानदेय के लिए आठ माह का बजट जारी

Sat, 22 Aug 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 22 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Eight-month budget released for cook-cum-helpers' honorarium.
कान्हड़वास स्थित प्राथमिक विद्यालय में भोजन करते विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। पीएम पोषण योजना के तहत सरकारी स्कूलों में कार्यरत कुक-कम-हेल्पर्स के लिए राहत भरी खबर है। मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी बजट के अनुसार जिले के 1167 कुक-कम-हेल्पर्स को छह हजार रुपये प्रतिमाह की दर से मानदेय दिया जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत आठ माह का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक विद्यालयों में 682 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 485 कुक-कम-हेल्पर्स कार्यरत हैं। आठ माह के मानदेय के लिए जिले को कुल 64 लाख 20 हजार रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

इनमें प्राथमिक स्तर के 682 कुकों के लिए 40 लाख 92 हजार रुपये और उच्च प्राथमिक स्तर के 485 कुकों के लिए 23 लाख 28 हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को कुक-कम-हेल्पर्स के मानदेय का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित स्कूलों के डीडीओ कुकों की उपस्थिति के आधार पर उनके बैंक खातों में मानदेय जारी करेंगे। निदेशालय के अनुसार कुकों की संख्या के आधार पर स्कूल स्तर पर बजट सीमा जारी की गई है, ताकि भुगतान प्रक्रिया में किसी तरह की देरी न हो। सभी जिला अधिकारियों को जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।


-------------
प्रदेश के कुक-कम-हेल्पर्स के लिए जारी बजट
जिला-- प्राथमिक कुक- -उच्च प्राथमिक कुक--कुल कुक- -कुल बजट
अंबाला- -874- -546- -1,420- -6,81,60,000
भिवानी- -807- -562- -1,369- -6,57,12,000
चरखी दादरी--340- -270--
610- -2,92,80,000
फरीदाबाद--534- -295- -829- -3,97,92,000
फतेहाबाद--870- -570- -1,440--
6,91,20,000
गुरुग्राम--657- -402- -
1,059- -5,08,32,000
हिसार--1,151- -809- -1,960- -9,40,80,000
झज्जर--543- -424- -967- -4,64,16,000
जींद--953
- -655- -1,608- -7,71,84,000
कैथल--850- -550- -1,400- -6,72,00,000
करनाल--1,128- -715- -1,843- -8,84,64,000
कुरुक्षेत्र--616- -357--
973- -4,67,04,000
महेंद्रगढ़--
745- -460- -1,205- -5,78,40,000
मेवात--1,624- -997- -2,621- -12,58,08,000
पलवल--689- -371- -1,060
--5,08,80,000
पंचकूला--
612- -387- -999- -4,79,52,000
पानीपत--705--
452- -1,157- -5,53,36,000
रेवाड़ी--682- -485- -1,167- -5,60,16,000
रोहतक--500--
495- -995- -4,77,60,000
सिरसा--1,196- -756
- -1,952- -9,36,96,000
सोनीपत--
875- -603- -1,478- -7,09,44,000
यमुनानगर--1,089- -625- -1,714- -8,22,72,000
कुल--18,040- -11,786- -29,826- -143,16,48,000
-----------------
वर्जन :
पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत सभी कुक-कम-हेल्पर्स को निर्धारित मानदेय समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। स्कूल स्तर पर बजट जारी किए गए हैं। कुकों की उपस्थिति के आधार पर उनके बैंक खातों में मानदेय भेजने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है।- अली अहमद, जिला प्रभारी मिड-डे मील, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed