{"_id":"698391206ce5ea85ea009463","slug":"educate-students-about-the-causes-complications-and-treatment-of-cancer-rewari-news-c-198-1-rew1001-233083-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों को कैंसर के कारणों, समस्याओं और उपचार के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों को कैंसर के कारणों, समस्याओं और उपचार के बारे में बताया
विज्ञापन
फोटो: 13रेवाड़ी। आईजीयू में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ सर्जन डॉ. जयप्रकाश गुरवालि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस, विश्वविद्यालय महिला प्रकोष्ठ एवं स्वदेशी शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मुंह के कैंसर और स्तन कैंसर को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को कैंसर के कारणों, लक्षणों और बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला प्रकोष्ठ की संयोजक प्रो. रश्मि पुंडीर द्वारा स्वागत संबोधन से की गई। उन्होंने विश्वविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस इकाई द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जा रहे जनहितकारी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता गुरुग्राम के वरिष्ठ सर्जन डॉ. जयप्रकाश गुरवालिया ने विद्यार्थियों को कैंसर के कारणों, समस्याओं और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने तंबाकू और नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले मुंह के कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों पर चिंता जताते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कैंसर मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुमन ने स्तन और सर्वाइकल कैंसर के विषय में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर प्रायः एचपीवी संक्रमण के कारण होता है जिसकी समय पर पहचान पैप स्मीयर जांच से संभव है। एचपीवी टीकाकरण से इसकी रोकथाम की जा सकती है।
कार्यक्रम के अंत में स्वदेशी शोध संस्थान की नोडल अधिकारी प्रो. रितु बजाज ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना समय की आवश्यकता है।
कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने आयोजन पर आयोजकों को बधाई दी। मंच संचालन शोधार्थी लक्ष्य यादव ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक, शोधार्थी व विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।