फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ECMO technology is life-saving for critically ill patients: Dr. Neeraj Yadav

गंभीर मरीजों के लिए ईसीएमओ तकनीक जीवनरक्षक : डॉ. नीरज यादव

Sun, 27 Sep 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 27 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
ECMO technology is life-saving for critically ill patients: Dr. Neeraj Yadav
रेवाड़ी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से हृदय एवं फेफड़ा प्रत्यारोपण विषय पर चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम जिमखाना क्लब में आयोजित किया गया। इसमें डॉ. बिश्वरूप पी ने चिकित्सकों को ईसीएमओ तकनीक के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने गंभीर हृदय एवं फेफड़ों की बीमारियों तथा श्वसन और हृदय विफलता जैसी परिस्थितियों में ईसीएमओ की भूमिका समझाई। साथ ही मरीज के सही चयन और समय पर उपचार शुरू करने के महत्व को चिकित्सकीय मामलों के माध्यम से बताया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने कहा कि गंभीर हृदय और फेफड़ों की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों में ईसीएमओ की भूमिका महत्वपूर्ण है। सही मरीज में सही समय पर ईसीएमओ का निर्णय जीवनरक्षक साबित हो सकता है। कोविड महामारी के दौरान भी गंभीर मरीजों के उपचार में इसकी उपयोगिता सामने आई थी। कार्यक्रम में करीब 70 चिकित्सकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed