फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   dusty wind lasted throughout day clouds remained in evening

Rewari News: दिनभर चली धूल भरी हवा, शाम को छाए रहे बादल, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Wed, 19 Apr 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 19 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
dusty wind lasted throughout day clouds remained in evening
गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में एक बार फिर बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर तेज धूप के बीच धूल भरी हवा चलने के बाद शाम को आसमान में बादल छाए रहे। उतार-चढ़ाव भरे मौसम के बीच बुधवार को जहां अधिकतम तापमान घटकर 38.0 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान बढ़ोतरी के साथ 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.5 और न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार 22 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते ज्यादातर क्षेत्रों में 20 अप्रैल को हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं छिटपुट बूंदाबांदी और कहीं हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है।

तापमान बेशक कम, तपिश से राहत नहीं
हवा में शुष्क और पश्चिमी गर्म हवाओं का कहर कम नहीं हुआ है। बेशक सुबह से आसमान में बीच-बीच में बादलवाई रही, लेकिन सूरज की तपिश से राहत नहीं मिली। तपती दोपहरी में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। दिन में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। गर्म लू से दोपहिया वाहन चालकों के लिए सबसे बड़ी परेशानी है। इधर, चिकित्सकों ने बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन



वहीं मौसम विशेषज्ञ के अनुसार बुधवार को सुबह एक सशक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा व दिल्ली में मौसम में बदलाव हुआ है। इस मौसम प्रणाली द्वारा हरियाणा व दिल्ली में 50-70 प्रतिशत इलाके पर 21 अप्रैल तक 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं अंधड़ चलने और बिखराव वाली हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना है। इसलिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से हरियाणा व दिल्ली में तापमान में आंशिक गिरावट भी रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed