फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   dumper tyre burst on Highway-48 in Dharuhera, four vehicles collided

Rewari: धारूहेड़ा में हाईवे-48 पर डंपर का टायर फटा, चार गाड़ियां आपस में टकराईं, दो चालकों के पैर फ्रैक्चर

Mon, 23 Sep 2024 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Sep 2024 12:51 PM IST
सार

जैसे ही डंपर का टायर फटा, पीछे से आ रही चार गाड़ियां आपस में एक के बाद टकरा गई। इस दौरान जाम भी लग गया। हादसे में दो वाहन चालकों के पैर में फ्रैक्चर भी हुआ है।

विज्ञापन
dumper tyre burst on Highway-48 in Dharuhera, four vehicles collided
हादसे के बाद लगा जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

धारूहेड़ा में दिल्ली जयपुर हाईवे 48 पर अलसुबह कापड़ीवास फ्लाईओवर के ऊपर से चार गाड़ियां आपस में टकरा गई। फ्लाईओवर पर एक डंपर का टायर फटने की वजह से यह हादसा हुआ है। जैसे ही डंपर का टायर फटा, पीछे से आ रही चार गाड़ियां आपस में एक के बाद टकरा गई। इस दौरान जाम भी लग गया। 

विज्ञापन


हादसे में दो वाहन चालकों के पैर में फ्रैक्चर भी हुआ है। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम भी वहां पर पहुंची और क्रेन की मदद से हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे किया गया। 
विज्ञापन


सेक्टर 6 थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक मौत की सूचना नहीं है। इतना जरूर है कि दो वाहन चालकों के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। हादसे का मुख्य कारण एक डंपर का टायर फटना है। मामले की जांच होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed