{"_id":"66c4f60531c64dfa260f2dd4","slug":"due-to-rain-soil-slipped-from-under-the-railway-track-rewari-news-c-198-1-rew1001-208340-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बारिश होने के कारण रेलवे ट्रैक के नीचे से खिसकी मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बारिश होने के कारण रेलवे ट्रैक के नीचे से खिसकी मिट्टी
Wed, 21 Aug 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 21 Aug 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 24रेवाड़ी। भाड़ावास फाटक पर पटरी को दुरुस्त करते कर्मचारी। स्रोत: वीडियो ग्रैप
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भाड़ावास रेलवे फाटक के पास रेलवे सुबह के समय ट्रैक के नीचे से मिट्टी खिसकने के कारण रेलवे यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों की तरफ से रेलवे के अधिकारियों को दी गई। उसके बाद रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और व्यवस्था को दुरुस्त करवाया गया। प्रत्यक्षदर्शी सुभाष सैनी ने बताया कि वह सुबह साढ़े 4 बजे घूमने के लिए भाड़ावास फाटक के पास गया था। इस दौरान उसने देखा कि ट्रैक के नीचे से जमीन खिसकी हुई है क्योंकि पूरी रात बरसात हुई थी। तब उसने आसपास के लोगों को जाकर सूचना दी। मौके पर लोग पहुंचे और इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी गई। कुछ समय बाद रेलवे के अधिकारी पहुंचे और व्यवस्था को व्यवस्था को ठीक किया गया। सुबह साढ़े 5 बजे डबल डेकर ट्रेन रूकवाई गई थी। हालांकि, दुरुस्त होने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। फिलहाल किसी तरह की जान मान की हानि नहीं हुई है। बता दें की फाटक पर ओवरब्रिज व अंडरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है।