{"_id":"68ffbfd3c235532b58019c4a","slug":"due-to-chhath-festival-there-will-be-a-holiday-in-the-grain-market-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-228049-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: छठ पर्व के चलते आज अनाज मंडी में रहेगा अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: छठ पर्व के चलते आज अनाज मंडी में रहेगा अवकाश
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में लगा बाजरा का ढेर। संवाद
रेवाड़ी। बाजरे की बंपर आवक और छठ पर्व के चलते मजदूरों की कमी को ध्यान में रखते हुए नई अनाज मंडी में 28 अक्तूबर मंगलवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय व्यापार मंडल रेवाड़ी के आह्वान पर लिया गया है।
मार्केट कमेटी सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि मंडी में इस समय बाजरे की भारी मात्रा में आवक हो रही है जबकि उठान कार्य अपेक्षाकृत धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में मंडी परिसर में जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने कहा कि मजदूरों की कमी और बढ़ती भीड़ को देखते हुए एक दिन का अवकाश आवश्यक था ताकि मंडी में पहले से आई फसलों का उठान सुचारु रूप से किया जा सके।
सचिव ने किसानों से अपील की है कि वे 28 अक्तूबर को कोई भी कृषि उपज लेकर नई अनाज मंडी में न आएं ताकि मंडी में अव्यवस्था की स्थिति न बने। उन्होंने व्यापारियों से भी अनुरोध किया कि इस दिन किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त न करें और जारी आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
1500 गेट पास कटे, 4500 टन बाजरा की आवक हुई
सोमवार को जिले में 1500 गेट पास कटे। 4500 टन बाजरा की आवक हुई है। किसानों की बढ़ती भीड़ और मंडी में जाम के कारण उठान की गति धीमी पड़ रही है। बाजरा ढेर मंडी में लगा हुआ है। मंडी में लगातार आने वाली फसल को समय पर उठाने के लिए पूरी टीम काम कर रही है, लेकिन दिनभर भीड़ और ट्रैफिक जाम के कारण प्रक्रिया में बाधा आती है।