फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DTP runs bulldozer on illegally developed colony

Rewari News: डीटीपी ने अवैध रूप से विकसित कॉलोनी पर चलाया बुलडोजर

Sun, 23 Feb 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 23 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
DTP runs bulldozer on illegally developed colony
फोटो: 18रेवाड़ी। कोसली में अवैध कॉलोनी में बने निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी। स्रोत: विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने शनिवार कोसली क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में हुए निर्माण को ध्वस्त कराया।
टीम ने कोसली से कनीना रोड पर केंद्रीय विद्यालय भाकली में लगभग 2 एकड़ में बिना अनुमति के अवैध रूप से विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में 6 डीपीसी, 2 चारदीवारी, 2 रिहायसी निर्माणाधीन मकानों व रोड नेटवर्क पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। जिला नगर योजनाकार राजेन्द्र टी शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस बल की अगुवाई में यह कार्रवाई हुई। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नियंत्रित क्षेत्र, शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। अवैध काॅलोनी काटने वाले आम जन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं। इससे सामान्य जनता को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्यवाही की जाती है। उस समय जिस व्यक्ति द्वारा वह प्लाट खरीदा गया है वह अपने आपको ठगा हुआ महसूस करता है। इसलिए आम जन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट न खरीदें, ताकि आम जन की गाढ़ी कमाई बेकार न जाए। कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे जिला नगर योजनाकार रेवाड़ी कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस को छानबीन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed